तलवापुरवा के खेत से 80 पेटी अवैध शराब जब्त

छतरपुर। त्योहारों के मद्देनज़र कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए पुलिस द्वारा की जा रही सख्त निगरानी के बीच, सिटी कोतवाली थाना पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। थाना क्षेत्र के तलवापुरवा के समीप एक खेत में छिपाकर रखी गई भारी मात्रा में शराब पकड़ी गई। थाना प्रभारी अरविंद सिंह दांगी के निर्देशन में उपनिरीक्षक नंदकिशोर सोंलकी एवं उनकी टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए दबिश दी और लगभग 80 पेटी (720 लीटर) अवैध शराब जब्त की।

पुलिस के अनुसार, बरामद शराब की अनुमानित कीमत लगभग 5 लाख रुपये है। आशंका जताई जा रही है कि शराब को दीपावली से पहले अवैध रूप से बाजार में खपाने की योजना बनाई गई थी। मामले की जानकारी सीएसपी अरुण कुमार सोनी ने देते हुए बताया कि यह कार्रवाई त्योहारों के दौरान अवैध गतिविधियों पर कड़ी नज़र रखने की दिशा में एक बड़ी सफलता है।

फिलहाल पुलिस शराब तस्करों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए जांच तेज़ कर रही है। इस कार्रवाई से क्षेत्र में एक सख्त संदेश गया है कि अवैध कारोबारी किसी भी रूप में बख्शे नहीं जाएंगे।

Next Post

बमनोरा कलां में मंदिर भूमि पर अंबेडकर प्रतिमा स्थापना से बवाल, क्षेत्र में माहौल तनावपूर्ण

Wed Oct 15 , 2025
. छतरपुर। घुवारा तहसील क्षेत्र के ग्राम बमनोरा कलां में बीती रात एक बड़ा विवाद खड़ा हो गया, जब कथित तौर पर बिहारी-जू मंदिर की भूमि पर डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा स्थापित कर दी गई। यह कार्रवाई प्रशासन के उस आदेश के बावजूद की गई, जिसमें तहसीलदार द्वारा इस […]

You May Like