भोपाल। रमज़ान का पाक महीना चल रहा है, और आने वाले दिनों में ईद उल फितर मनाई जाएगी, इसको लेके भोपाल के (बिवायसी) के कौमी खि़दमदगार अपने साथ-साथ गरीबो की ईद मुकम्मल करने की कोशिश कर रहे है. जिसमे यह शहर के सभी यतीमों, तलाकशुदा महिलाओं और जिनका कोई सहारा ना हो उनके लिए ईद के मौके पर कपडे जूते और अन्य जऱोर्रत की सामग्री का इंतज़ाम कर उन सभी में बाँट रहे है.इसके अलावा यह सभी से अपील कर रहे है की भोपाल युथ क्रेज (बिवायसी) टीम से जुड़ कर ज़रूरतमंदों की मदद करे.
हमारी टीम पुरे देश में कार्य कर रही है, जिसमे एक यूनिट जिसका नाम भोपाल युथ क्रेज (बिवायसी) है, जो की भोपाल के सभी ऐसे रोज़ेदार या गैर रोज़ेदार जिन्हे ईद मनानी है,पर आर्थिक रूप से ठीक न होने के कारण ईद नहीं मना पाएंगे हम ऐसे लोगों से जुड़ कर उनकी ज़रूरत का सामन उन्हें बाटते है. जिसे वह भी ईद के मौके पर खुश रहे. उनकी ज़रुरत के अनुसार कपडे, जूते, राशन और अन्य तरह की सहायता प्रदान की जाती है. इसके साथ ही भोपाल के जो युवा बेरोजग़ार है उन सभी को रोजग़ार भी दिया जाता है जिससे अगली ईद तक वह भी दूसरों की मदद करने में सक्षम हो जाए.
हाजी इमरान हारून (बिवायसी सदस्य)
