ग्वालियर: शहर के नागरिकों को अब 31 अगस्त तक वर्तमान की भांति प्रतिदिन तिघरा से जल प्रदाय किया जाएगा।कार्यपालन यंत्री संजीव गुप्ता ने जल संसाधन विभाग को पत्र लिखकर बताया कि ग्वालियर शहर में विगत वर्ष की तुलना में औसतन 700 मिमि के स्थान पर 1555 मिमि बारिश हुई है। जिसके फलस्वरूप तिघरा जलाशय अपनी पूर्ण क्षमता से अधिक भरा होने के कारण तिघरा जलाशय में जल उपलब्धता के आधार पर ग्वालियर शहरवासियों को 1 मई से 31 अगस्त तक प्रतिदिन जल प्रदाय किये जाने का निर्णय निगम परिषद द्वारा लिया गया था।
उक्त निर्णय के क्रम में शहरवासियों को प्रतिदिन जल प्रदाय किया जा रहा है। अतः ठहराव के अनुक्रम में 31 अगस्त तक शहरवासियों को प्रतिदिन जल प्रदाय किए जाने हेतु तिघरा जलाशय से कच्चा पानी उपलब्ध कराने की व्यवस्था करें।कार्यपालन यंत्री गुप्ता ने बताया कि शहरवासियेां को 31 अगस्त तक प्रतिदिन जल प्रदाय किया जाएगा।
