नई टीम, नया संकल्प: रतलाम को विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे

रतलाम। शहर को महानगर बनाने की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए रतलाम विकास प्राधिकरण के नवगठित संचालक मंडल ने पदभार ग्रहण कर लिया है। पदग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप ने विश्वास जताया कि नई टीम रतलाम के विकास की नई गाथा लिखेगी और शहर को मालवा-निमाड़ के प्रमुख केन्द्र के रूप में स्थापित करेगी।

मंत्री काश्यप ने नवनियुक्त अध्यक्ष मनोहर पोरवाल, उपाध्यक्ष गोविंद काकानी और प्रवीण सोनी सहित संचालक मंडल के सदस्यों को कर्तव्यनिष्ठा की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि रतलाम के लिए आगामी 5 से 7 वर्ष बेहद महत्वपूर्ण हैं, जिनमें शहर की मजबूत आधारभूत संरचना तैयार की जाएगी। सैटेलाइट टाउनशिप और लैंड पूलिंग एक्ट के माध्यम से आमजन को विकास से जोडऩे पर विशेष ध्यान रहेगा।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए सांसद अनीता चौहान ने नई टीम को शुभकामनाएं देते हुए हर स्तर पर सहयोग का भरोसा दिलाया। पूर्व मंत्री हिम्मत कोठारी ने कहा कि अब प्राधिकरण विकास को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा, जबकि विधायक मथुरालाल डामर ने ग्रामीण क्षेत्रों के विकास पर भी ध्यान देने की अपेक्षा जताई। महापौर प्रहलाद पटेल ने बताया कि नगर निगम द्वारा 350 करोड़ से अधिक के विकास कार्य पहले ही किए जा चुके हैं और अब प्राधिकरण के साथ मिलकर शहर को महानगर बनाने का सपना साकार किया जाएगा। जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने कहा कि अब रुके हुए कार्य तेज गति से पूरे होंगे। समारोह में अतिथियों का पुष्पगुच्छ से स्वागत किया गया। मंच पर कई वरिष्ठ जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन विकास शैवाल ने किया, जबकि आभार उपाध्यक्ष गोविंद काकानी ने व्यक्त किया।

 

सडक़ कॉलोनी नहीं सौंदर्यीकरण और सामाजिक उत्थान होगा: पोरवाल

 

नवनियुक्त अध्यक्ष मनोहर पोरवाल ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और मंत्री काश्यप का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शहर का विकास अब केवल सडक़ों और कॉलोनियों तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि सौंदर्यीकरण और सामाजिक उत्थान भी इसमें शामिल होगा। उन्होंने मेगा इंडस्ट्रियल पार्क और औद्योगिक विकास को भी प्राथमिकता देने की बात कही।

Next Post

मोल्दोवा के सर्पेनी मेमोरियल कॉम्प्लेक्स में द्वितीय विश्व युद्ध के 16 सैनिकों के अवशेष दफनाए गए

Sat May 2 , 2026
चिसिनाउ, दो मई (वार्ता/स्पुतनिक) मोल्दोवा को नाजी आक्रमणकारियों से मुक्त कराते समय शहीद हुए 16 सैनिकों को शनिवार को सर्पेनी मेमोरियल कॉम्प्लेक्स में सम्मानपूर्वक दफन कर दिया गया। इस कार्यक्रम में मोल्दोवा के राजनेता, रूस, बेलारूस और कजाकिस्तान के दूतावासों के राजनयिक और द्वितीय विश्व युद्ध के दिग्गज शामिल हुए। […]

You May Like