डायल-112 जवानों ने घायल को पहुंचाया अस्पताल

सीधी। जिले के अमिलिया थानांतर्गत कोदउरा मंदिर के पास मोटर साईकिल सवार ने एक 50 वर्षीय व्यक्ति को टक्कर मार दी । घटना में व्यक्ति के गंभीर रूप से घायल होने और पुलिस सहायता की आवश्यकता है कि सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनांक 18 सितंबर 2026 को दोपहर के 03:19 बजे प्राप्त हुई। सूचना प्राप्ति पर तत्काल थाना अमिलिया में तैनात डायल-112 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया। डायल-112 स्टाफ आरक्षक रामचरित पाण्डेय एवं पायलेट विनोद गुप्ता ने तत्परता से मौके पर पहुंचकर बताया कि पैदल जा रहे 50 वर्षीय व्यक्ति को मोटर साईकिल सवार ने टक्कर मार दिया था, जिससे व्यक्ति घायल हो गया । डायल-112 जवानों ने त्वरित कार्यवाही करते हुए घायल व्यक्ति को एफआरव्ही वाहन की मदद से तत्काल शासकीय हॉस्पिटल अमिलिया में भर्ती कराया, जहां घायल व्यक्ति का उपचार किया जा रहा है।

Next Post

भारतीय हॉकी टीमों की नजर गोल्ड और ओलंपिक क्वालिफिकेशन पर

Fri Sep 18 , 2026
आइची-नागोया (जापान), 18 सितंबर (वार्ता) भारतीय पुरुष और महिला हॉकी टीमें 20वें एशियाई खेल आइची-नागोया 2026 में अपने अभियान की शुरुआत करने के लिए तैयार हैं। दोनों टीमें एक स्पष्ट लक्ष्य के साथ जापान पहुंची हैं – गोल्ड मेडल के लिए चुनौती देना और लॉस एंजेलिस 2028 ओलंपिक खेलों के […]

You May Like