ग्वालियर में ‘विक्रमोत्सव-2026’ का शंखनाद: बाल भवन में सजी सम्राट विक्रमादित्य के शौर्य की गाथा

ग्वालियर:भारतीय नववर्ष और विक्रम संवत् 2083 के मंगल आगमन के उपलक्ष्य में ग्वालियर में ‘विक्रमोत्सव-2026’ का भव्य आयोजन हो रहा है। जिला स्तरीय मुख्य समारोह प्रात: नगर निगम स्थित बाल भवन सभागार में प्रारंभ हुआ।
सूर्य आराधना से हुई नववर्ष की शुरुआत
समारोह की शुरुआत आध्यात्मिक और सांस्कृतिक परिवेश में हुई। परंपरा का निर्वहन करते हुए उपस्थित जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और प्रबुद्ध नागरिकों ने सामूहिक रूप से भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया। इस विशेष उपासना के माध्यम से देश और प्रदेश की खुशहाली एवं समृद्धि की कामना की गई।
मंच पर जीवंत हुआ इतिहास: ‘कोटि सूर्योपासना’
विक्रमोत्सव का मुख्य आकर्षण सम्राट विक्रमादित्य के गौरवशाली जीवन पर आधारित नाट्य प्रस्तुति रही। हरेन्द्र नाट्य एवं लोक कला समिति, ग्वालियर ने मंचन किया। निर्देशक हिमांशु द्विवेदी थे। यह नाटक सम्राट विक्रमादित्य के न्याय, शौर्य और उनकी सांस्कृतिक विरासत को आधुनिक मंच पर जीवंत करता दिखा।

Next Post

केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन आज धर्मदम सीट से दाखिल करेंगे अपना नामांकन पत्र, बुजुर्ग महिलाओं ने दी जमानत राशि, विशाल रैली के साथ शक्ति प्रदर्शन की तैयारी

Thu Mar 19 , 2026
कन्नूर | केरल के मुख्यमंत्री और एलडीएफ (LDF) उम्मीदवार पिनाराई विजयन आज सुबह 11 बजे धर्मदम विधानसभा क्षेत्र के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। थलास्सेरी स्थित जिला रजिस्ट्रार कार्यालय में रिटर्निंग ऑफिसर के समक्ष दस्तावेज जमा करने के दौरान वामपंथी दलों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन देखने को मिलेगा। इस नामांकन […]

You May Like