सलकनपुर। समर्पण सेवा समिति द्वारा शरद पूर्णिमा महोत्सव पर स्व. प्रभाकर राव केलकर तथा स्व. भगवत शरण माथुर की स्मृति में पुरस्कार वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया. जिसमें जैविक कृषि, गौसेवा तथा नर्मदा सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों को पुरस्कृत किया गया.
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सलकनपुर में शरद पूर्णिमा पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित किया गया. उन्होंने कहा है कि मां विजयासन की छत्रछाया में सलकनपुर क्षेत्र में नर्मदा यात्रियों की सेवा और गौ माता की सेवा के लिए कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं का महत्वपूर्ण योगदान है. राष्ट्र सेवी स्व. भगवत शरण माथुर और स्व. प्रभाकर राव केलकर की स्मृति में सेवाभावियों को सम्मानित करने का कार्य प्रशंसनीय है. इस मौके पर स्व. प्रभाकर राव केलकर की स्मृति तथा स्व. भगवत शरण माथुर की स्मृति में गोवंश आधारित जैविक कृषि पुरस्कार और उत्कृष्ट नर्मदा सेवा पुरस्कार प्रदान किए गए.
