पंचांग 20 मई 2026:-
रा.मि. 30 संवत् 2083 अधिक ज्येष्ठ शुक्ल चतुर्थी बुधवासरे दिन 3/57, आद्र्रा नक्षत्रे दिन 10/53, शूल योगे रात 7/5, विष्टि करणे सू.उ. 5/21, सू.अ. 6/39, चन्द्रचार मिथुन रात 3/49 से कर्क, पर्व- वैनायकी गणेश चतुर्थी व्रत, शु.रा. 3,5,6,9,10,1 अ.रा. 4,7,8,11,12,2 शुभांक- 5,7,1.
—————————————————–
आज जिनका जन्मदिन है-
उनका आगामी वर्ष: बुधवार 20 मई 2026
वर्ष के प्रारंभ में भाईयों के सहयोग से अचल संपत्ति में वृद्धि होगी, दाम्पत्य जीवन सुखमय मधरता पूर्ण रहेगा, भाईयों का कार्यक्षेत्र में सहयोग रहेगा, वर्ष के मध्य में नवीन योजनाओं का क्रियान्वयन होगा, वर्ष के अन्त में अनिश्चय की स्थिति का सामना करना पड़ेगा, आजीविका के क्षेत्र में अचानक चिन्ता रहेगी, शत्रु पक्ष प्रबल रहेगा.
मेष और वृश्चिक राशि के व्यक्तियों को कार्यक्षेत्र में वृद्धि होगी, वृष और तुला राशि के व्यक्तियों को दाम्पत्य जीवन सुखमय मधुरतापूर्ण रहेगा, वातावरण सुखद रहेगा,कर्क राशि के व्यक्तियों का शत्रु पक्ष प्रबल रहेगा, मिथुन और कन्या राशि के व्यक्तियों को कर्मचारियों के सहयोग से लाभ होगा, धनु और मीन राशि के व्यक्तियों को जीवन में मधुरता आयेगी, सिंह राशि के व्यक्तियों का आजीविका में लाभ होगा, मकर और कुंभ राशि के व्यक्तियों को शत्रु पक्ष के प्रति विशेष सजगता रहेगी.
—————————————————–
आज का भविष्य-बुधवार 20 मई 2026
आज जन्म लिये बालक का फल-
आज जन्म लिया बालक स्वस्थ्य, सुन्दर, मिलनसार, होगा, यदि मिथुन हुई तो सुन्दर, एवं व्यक्तित्व मधुर होगा, चालाकी का अभाव रहेगा, किसी भी कार्य को सूझबूझ और विवेक से करेगा, न्यायप्रिय और माता पिता का भक्त होगा.
—————————————————–
मेष- तनाव की स्थिति में परिवार का सहयोग मिलेगा, स्वास्थ्य नरम गरम रह सकता है, व्यवसायिक दिनचर्या में व्यस्त रहेंगे, समय पर काम न होने से मन दुखी होगा.
वृषभ- निजी कार्यो को पूरा करने में परेशानी होगी, नई जबावदारी संभावलना पड़ेगी, साहसक प्रयत्न से महत्वपूर्ण कार्यो की पूर्ति होगी, मानसिक सुख संतोष रहेगा.
मिथुन- बदले माहौल में खुद को ढालना मुश्किल होगा, वैभव पर खर्च की संभावना है, शत्रु पक्ष पर सफलता मिलेगी, मानसिक शांति बनी रहेगी.
कर्क- दुविधा को छोडक़र काम में जुट जायें, सफलता मिलेगी, जोखिम के कार्यो से दूर रहें, वैभव विलासिता की वस्तुओं का संचय होगा, सुख ऐश्वर्य की प्राप्ति होगीं
सिंह- भाग्यवर्धक अवसर हाथ में आ सकते हैं, संतान पक्ष के कारण मानसिक कष्ट होगा, लेखन, अध्ययन, में सफलता मिलेगी, राजनैतिक संलग्नता बनी रहेगी.
कन्या- जोखिम के कार्यो में रूचि बढेगी, दिखावे के कारण कर्ज की समस्या बन सकती है, विरोधी वर्ग के विवाद से बचें, स्वास्थ्य का ध्यान रखकर कार्य करना हितकर रहेगा.
तुला- अनुभवी लोगों का साथ केरियर की नई दिशा देने में सहायक रहेगा, कामकाज के प्रति उत्साह रहेगा, पारिवारिक सुख शांति रहेगी, अभीष्ट कार्यो की प्राप्ति होगी.
वृश्चिक- कारोबारी यात्रा सुखद रहेगी, बैचारिक गतिरोध दूर होंगे, पारिवारिक जीवन संतोषप्रद रहेगा, प्रियजनों के साथ कार्य में मदद प्राप्त होगी.
धनु- कार्यक्षेत्र की उलझनें धीेरे धीरे दूर होने लगेंगी, धार्मिक कार्यो में रूचि रहेगी, मानसिक सुख एवं संतोष रहेगा, इच्छानुसार कार्य बनेंगे.
मकर- कामकाज को लेकर सहयोगियों से अनबन हो सकती है, अधिकारियों के विवाद से बचना चाहिये, मान सम्मान से प्रसन्नता रहेगी, नया खर्च सामने आयेगा.
कुम्भ- धन की कमी से रूके कार्य फिर से शुरू हो सकते हैं, आकस्मिक अतिथि आगमन से खर्च की व्यवस्था करनी होगी, परिश्रम एवं दौड़धूप अधिक करना होगा.
मीन- भाग्य भरोसे रहे तो अच्छा अवसर हाथ से निकल जायेगा, कामकाज में अड़चनें आयेंगी, यात्रा में परेशानी का अनुभव होगा, सावधानी बांछनीय है.
—————————————————–
व्यापार भविष्य:
अधिक ज्येष्ठ शुक्ल चतुर्थी को आद्र्रा नक्षत्र के प्रभाव से अरहर मॅूग, मोठ, जौ, उडद, में तेजी होगी, बिनौला, घी, तेल, में भी समता रहेगी, रूई, कपास में मंदी का योग है, भाग्यांक 3975 है.
—————————————————–
