एक बार फिर शार्दुल ठाकुर के अनुभव के साथ उतरेंगे ईगल ठाणे स्ट्राइकर्स

ठाणे (महाराष्ट्र), 20 मई (वार्ता) एक जून से मुंबई में आयोजित हो रही टी20 मुंबई लीग 2026 के आगामी संस्करण के लिए ईगल ठाणे स्ट्राइकर्स ने अपनी टीम की घोषणा कर दी है। ईगल ठाणे स्ट्राइकर्स ने इस बार भी भारत के अनुभवी गेंदबाज शार्दुल ठाकुर पर भरोसा जताया है। पिछली बार टीम मामूली अंतर से फाइनल में पहुंचने से चूक गई थी, लेकिन इस बार टीम का संयोजन पहले से अधिक मजबूत नजर आ रहा है। ईगल ठाणे स्ट्राइकर्स की टीम में आदित्य विनोद गिरी, अमर्त्य राजे, अनुज विनोद गिरी, अथर्व अंकोलकर, अयान मोहित जैन, एकनाथ दिनेश केरकर, कार्तिक मिथिलेश मिश्रा, मनन भाट, ओंकार तुकाराम तरमले, रोहन राजेंद्र घाग, साईराज पाटिल, शार्दुल ठाकुर, शशिकांत एकनाथ कदम, शाश्वत योगेश जगताप, शॉन मोतीराम रोड्रिग्स, शिवांश लल्लन सिंह, सिद्धांत मनोज सिंह, सुमेइर सम्राट जावेरी, विनय सुरेश कुंवर और धनय पारेख शामिल हैं।

टीम की घोषणा पर ईगल ठाणे स्ट्राइकर्स के मालिक विक्की रूपचंदानी ने कहा, “हम इस सीजन के लिए तैयार की गई टीम से काफी संतुष्ट हैं। हमारी टीम में अनुभवी खिलाड़ियों के साथ ऐसे युवा खिलाड़ियों को शामिल किया गया है, जो बड़े मंच पर खुद को साबित करने के लिए उत्साहित हैं। पिछले संस्करण में सेमीफाइनल तक पहुंचने के बाद इस बार हमारा लक्ष्य एक कदम आगे बढ़ते हुए खिताब जीतने का है। हमें विश्वास है कि खिलाड़ी अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर एक नया इतिहास रचेंगे।” ईगल ठाणे स्ट्राइकर्स अपने अभियान की शुरुआत 1 जून को बांद्रा ब्लास्टर्स के खिलाफ उद्घाटन मुकाबले से करेगी। पुरुष प्रतियोगिता में कुल आठ टीमें हिस्सा लेंगी, जिनमें शीर्ष चार टीमें 11 जून को होने वाले सेमीफाइनल में जगह बनाएंगी, जबकि फाइनल मुकाबला 13 जून को खेला जाएगा।

Next Post

सूर्यवंशी की नज़रें अब क्रिस गेल के छक्कों के रिकॉर्ड पर

Wed May 20 , 2026
जयपुर, 20 मई (वार्ता) युवा बल्लेबाजी सनसनी वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 में अब तक 53 छक्के लगाए हैं, जो किसी भी बल्लेबाज़ द्वारा किसी भी टी 20 टूर्नामेंट में दूसरे सबसे ज़्यादा हैं। सबसे ज़्यादा 59 छक्के क्रिस गेल ने आईपीएल 2012 में लगाए थे। सूर्यवंशी की नज़रें अब […]

You May Like