अस्पताल की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखें: रामनिवास

सिंगरौली । सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोरवा में स्वास्थ्य सेवाओं की जमीनी स्थिति परखने के लिए सिंगरौली विधायक रामनिवास शाह ने गुरुवार को औचक निरीक्षण किया। अचानक पहुंचे विधायक ने अस्पताल के विभिन्न हिस्सों का भ्रमण कर मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं और व्यवस्थाओं की जानकारी ली।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल में साफ.-सफाई, मरीजों के उपचार, उपलब्ध संसाधनों तथा आवश्यक व्यवस्थाओं की स्थिति देखी। विधायक ने स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के लिए आने वाले मरीजों से भी सुविधाओं को लेकर जानकारी ली और उनकी समस्याओं को समझने का प्रयास किया। रामनिवास शाह ने संबंधित अधिकारियों एवं स्वास्थ्यकर्मियों को मरीजों के उपचार में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने तथा अस्पताल की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने साफ.-सफाई पर विशेष ध्यान देने और मरीजों को आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाएं समय पर उपलब्ध कराने पर जोर दिया। विधायक ने कहा कि स्वास्थ्य केंद्रों में आने वाले मरीजों को बेहतर उपचार और सम्मानजनक सुविधाएं मिलना प्राथमिकता होनी चाहिए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने व्यवस्थाओं में आवश्यक सुधार के लिए अधिकारियों को दिशा-निर्देश भी दिए।

Next Post

नयनाभिराम पंचशिखरिय जिनालय हो रहा है तैयार, प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर तैयारियां तेज

Thu Aug 13 , 2026
मांडू, कभी जैन धर्म की नगरी रहे मांडू में धर्म का प्राचीन वैभव पुन: स्थापित करने के लिए यहां पंचशिखारिया जिनालय लगभग तैयार हो चुका है। प्रतिष्ठा का भव्य महोत्सव 18 फरवरी 2027 को होगा। व्यापक तैयारी के दौर के बीच प्रेरणास्पद कार्य किया जा रहा है। साधार्मिक गरीब और […]

You May Like