माता रतनगढ़ मंदिर मार्ग पर बड़ा हादसा, एक की मौत, 22 घायल

दतिया: रतनगढ़ माता मंदिर से करीब 500 मीटर दूर आज एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। ग्राम ग्यारा से ईंटोंदा की ओर जा रही एक ट्रैक्टर-ट्रॉली डिवाइडर से टकराने के बाद अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई जबकि 22 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे की सूचना मिलते ही एसडीएम सेवढ़ा, पुलिस बल एवं प्रशासनिक अमला तत्काल मौके पर पहुंचा और सभी घायलों को सेवढ़ा अस्पताल भिजवाया गया है। प्रशासन द्वारा राहत एवं बचाव कार्य तेजी से किया गया। घायलों की स्थिति पर निगरानी रखी जा रही है। रतनगढ़ मंदिर दर्शन को जा रहे श्रद्धालुओं के बीच शोक की लहर फैला गई। प्रशासन ने ट्रैक्टर-ट्रॉली वाहन संचालन में सावधानी बरतने की अपील की है।

Next Post

युवक को गोली मारी, हालत गंभीर

Sun Jul 20 , 2025
भिंड: लहार थानांतर्गत अज्ञात आरोपियों ने एक युवक को गोली मार दी।आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर घायल को अस्पताल पहुंचाया। घायल की स्थिति गंभीर देखते हुए ग्वालियर रैफर किया गया है। Facebook Share on X LinkedIn WhatsApp Email Copy Link

You May Like