रोहतास : सासाराम अंचल का अंचलाधिकारी समेत दो लोग तीन लाख रूपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार

पटना, (वार्ता) बिहार निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने शुक्रवार को रोहतास जिले में सासाराम अंचल के अंचलाधिकारी समेत दो लोगों को तीन लाख रूपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया। ब्यूरो सूत्रों ने बताया कि सासाराम अंचल के सम्प्रति राजस्व कर्मचारी और परिवादी

राकेश कुमार ने पटना ब्यूरो के कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई थी कि अंचलाधिकारी

आकाश कुमार रौनियार के द्वारा प्रत्येक दाखिल-खारिज में 50 हज़ार रूपये एवं दाखिल-खारिज वाद सं0-4499/2025-26 में परिवादी अशोक प्रसाद से आठ लाख रूपये रिश्वत के रूप में मांग कर देने के लिए बाध्य किया जा रहा है।

सूत्रों ने बताया कि ब्यूरो द्वारा प्राप्त शिकायत का सत्यापन कराया गया एवं सत्यापन के क्रम में आरोपी द्वारा प्रथम किस्त के रूप में तीन लाख रूपये रिश्वत मांगे जाने का प्रमाण पाया गया। प्रथम द्रष्टया आरोप सही पाये जाने के बाद कांड अंकित कर एक धावादल का गठन किया गया।धावादल द्वारा कार्रवाई करते हुए प्राथमिकी अभियुक्त आकाश कुमार रौनियार एवं निजी घरेलू सहायक सोनू कुमार को तीन लाख रूपये रिश्वत लेते हुए बेदा, मोरसराय, सासाराम, जिला रोहतास स्थित उनके निजी आवास से गिरफ्तार किया गया है।अभियुक्त से पूछताछ के बाद उसे पटना निगरानी की विशेष अदालत में पेश किया जायेगा।

 

 

Next Post

हरिफाटक ब्रिज के नीचे हंगामा, निर्माण हटाने पहुंची टीम का विरोध

Sat May 23 , 2026
उज्जैन: अरे साहब हम तो घर में बैठकर खाना ही खा रहे थे और अचानक जेसीबी पोकलेन बुलडोजर डंपर मौके पर पहुंच गए और मकान तोड़ दिया. अब हम परिवार को लेकर कहां जाएंगे, कहां रहेंगे, इस तरह का हंगामा हरिफाटक ब्रिज के नीचे 12 खोली क्षेत्र में उस वक्त […]

You May Like