‘मैं वापस आऊंगा’ और ‘ऐल्फा’ की सफलता होगी सपने के सच होने जैसी : शर्वरी

मुंबई, 29 जून (वार्ता) अभिनेत्री शर्वरी ने कहा है कि यदि उनकी फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ और आगामी फिल्म ‘ऐल्फा’ एक महीने के भीतर दर्शकों का दिल जीतने में सफल रहती हैं, तो यह उनके लिए किसी सपने के सच होने जैसा होगा।निर्देशक इम्तियाज अली की फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ में अपने अभिनय के लिए सराहना बटोर रहीं शर्वरी अब यशराज फिल्म्स की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘ऐल्फा’ की रिलीज की तैयारी में हैं। यह फिल्म तीन जुलाई को सिनेमाघरों में प्रदर्शित होगी। शर्वरी ने कहा कि ‘मैं वापस आऊंगा’ को दर्शकों से मिल रहे प्यार और सराहना ने उन्हें भावुक कर दिया है। उन्होंने कहा कि हर कलाकार का सपना ऐसी कहानियों का हिस्सा बनना होता है, जो लोगों के दिलों तक पहुंचें। उन्होंने फिल्म की सफलता का श्रेय निर्देशक इम्तियाज अली को देते हुए कहा कि उनकी सोच और कहानी के प्रति जुनून ने दर्शकों से गहरा जुड़ाव बनाया है।

उन्होंने कहा कि वह इम्तियाज अली की आभारी हैं, जिन्होंने उन पर भरोसा जताया। साथ ही उन्होंने दर्शकों का भी धन्यवाद किया, जिन्होंने फिल्म को भरपूर प्यार दिया। शर्वरी ने कहा कि सिनेमा लोगों को जोड़ने और खुशियां बांटने की ताकत रखता है। शर्वरी ने कहा, “मैं दिल से चाहती हूं कि ‘ऐल्फा’ को भी दर्शकों का उतना ही प्यार और समर्थन मिले। अगर ‘मैं वापस आऊंगा’ और ‘ऐल्फा’ एक महीने के भीतर दर्शकों का दिल जीत लें, तो यह मेरे लिए किसी सपने के सच होने जैसा होगा।” शर्वरी ने कहा,इतने कम समय में दो बड़ी फिल्मों का रिलीज होना किसी भी युवा कलाकार के लिए दुर्लभ अवसर है। उन्होंने कहा कि यदि दोनों फिल्मों को दर्शकों का समर्थन मिलता है, तो यह उनके अभिनय पर फिल्म निर्माताओं के बढ़ते भरोसे और उनके करियर के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि होगी।

.....

Next Post

शाहरुख और मनोज बाजपेयी के साथ काम करना सपने के सच होने जैसा : अक्षय ओबेरॉय

Mon Jun 29 , 2026
मुंबई, 29 जून (वार्ता)अभिनेता अक्षय ओबेरॉय ने कहा है कि सुपरस्टार शाहरुख खान और अभिनेता मनोज बाजपेयी जैसे दिग्गज कलाकारों के साथ स्क्रीन साझा करना उनके लिए किसी सपने के सच होने जैसा है।अक्षय ओबेरॉय इन दिनों अपनी आगामी फिल्मों ‘किंग’ और मनोज बाजपेयी के साथ एक थ्रिलर फिल्म को […]

You May Like