
रायसेन।मंगलवार को दोपहर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के छात्र नेताओं कार्यकर्ताओं ने शिक्षा जिहाद के मामले ने तूल पकड़ा। विद्यार्थी परिषद के विभाग जिला संयोजक अश्वनी पटेल के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट कार्यालय का नारेबाजी करते हुए घेराव कर शहर के बेबी कान्वेंट स्कूल की शिक्षा जिहाद के मामले में मान्यता समाप्त करने पर अड़े रहे। करीब 3 घंटे कलेक्ट्रेट कार्यालय में गहमागहमी और नारेबाजी होती रहीं।
क्या था शिक्षा जिहाद का मामला….
शहर के बेबी कान्वेंट स्कूल रायसेन के वार्ड 3 मढ़ईपुरा में स्कूल संचालक द्वारा मुस्लिम इस्लामीकरण की शिक्षा दी जा रही थी। मामले की शिकायत अभिभावकों को छात्रों ने शिकायत मिलजुलकर अखिल भारतीय विद्यार्थी के जिला संयोजक अश्विनी पटेल स्कूल पहुंचे। संगठन के कार्यकर्ता बेबी कान्वेंट स्कूल पहुंचे और विरोध जताया। स्कूल में बच्चों को क से कावा, न से नमाज और शिक्षा जिहाद मुस्लिम शिक्षा दिए जाने का मामला काफी गरमा गया।
जिद पर अड़े छात्र नेता….
शिक्षा जिहाद के मामले को लेकर विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए बेबी कान्वेंट स्कूल की मान्यता रद्द करने की जिद पर अड़े रहे।विरोध प्रदर्शन में जिला संगठन मंत्री लक्ष्मण सिंह सोलंकी विदिशा विभाग संयोजक अश्वनी पटेल,जिला संयोजक शुभम सेन,नगर मंत्री अभिषेक चंदेल, एसएफडी प्रमुख सौरभ कलावत, सचिन सेन नगर सह मंत्री आदि उपस्थित रहे।
स्कूल संचालक को थमाया नोटिस..…
कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा के आदेश परजांच समिति गठित कर दी है। डीईओ डीडी रजक ने भी बेबी कान्वेंट स्कूल के संचालक को तीन दिन के भीतर कारण बताओ नोटिस का जबाव देने को कहा गया है।समझाइश देने सीइओ जिपं अंजू पवन भदौरिया, डिप्टी कलेक्टर मनीष शर्मा, एसडीएम मुकेश सिंह, एसडीओपी प्रतिभा शर्मा मौके पर पहुंची।लेकिन विद्यार्थी परिषद के छात्र नेता कार्यकर्ता कलेक्टर से मुलाकात करने की जिद पर अड़े रहे।
विद्यार्थी परिषद ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन….
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के छात्र नेताओं द्वारा कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा को ज्ञापन सौंपा गया है।ज्ञापन में बेबी कान्वेंट स्कूल रायसेन की मान्यता रद्द की जाएगी।उन्होंने आश्वासन देते हुए कहा कि जांच समिति नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
