6 अप्रैल को स्थापना दिवस मनाने की तैयारी में जुटी भाजपा

इस दिन के लिए विशेष तैयारियां करें कार्यकर्ता: विजय दुबे
ग्वालियर: बूथ के व्हाट्सअप और लाभार्थी प्रमुख मन की बात कार्यक्रम में लोगों को जोड़ें। कार्यकर्ता 6 अप्रैल को पार्टी का स्थापना दिवस और 14 अप्रैल को डॉ. अंबेडकर की जयंती की तैयारियों में जुट जाएं। मंडल समितयों में महिलाओं की अधिकाधिक भागीदारी सुनिश्चित करें। उक्त बात संभागीय प्रभारी विजय दुबे ने बुधवार को जिला कार्यालय मुखर्जी भवन में आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए कही।

उन्होंने कहा कि 6 अप्रैल को पार्टी का स्थापना दिवस मनाने के लिए विशेष तैयारियां करें और अपने निवास और पार्टी कार्यालय पर पार्टी का ध्वज लगाकर पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाएं। कार्यालय की सजावट कर रंगोली सजाएं। सेल्फी लेकर उसे सोशल मीडिया पर हैशटैग बीजेपी फॉर विकसित भारत के साथ पोस्ट करें। 6 एवं 7 अप्रैल को बूथ स्तर पर और 8-9 अप्रैल को मंडल व विधानसभा स्तर पर भाजपा की चुनावी सफलता, संगठनात्मक विस्तार, भारतीय राजनीति में भाजपा द्वारा लाया गया परिवर्तन एवं विकसित भारत की यात्रा जैसे विषयों पर नए प्राथमिक सदस्यों का सम्मेलन करना सुनिश्चित करें। 7 से 12 अप्रैल के बीच जिला पदाधिकारी, जन प्रतिनिधि व मंडल अध्यक्ष दिन में 8 घंटे बस्ती चलो अभियान के तहत सेवा बस्ती का दौरा कर मंदिर, अस्पताल, स्कूल व गलियों में स्वच्छता अभियान में भाग लेंगे।
बाबा साहब की प्रतिमाओं को साफ कर मनाएं दीपोत्सव
भााजपा जिलाध्यक्ष जयप्रकाश राजौरिया ने कहा कि डॉ. अंबेडकर की जयंती के पूर्व 13 अप्रैल को उनकी प्रतिमाओं की सफाई कर संध्या के समय दीपोत्सव मनाएंगे। 14 अप्रैल को बाबा साहब की प्रतिमाओं पर पुष्पांजलि अर्पित कर संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक पाठ करेंगे। आंगनबाड़ी केंद्रों और अनुसूचित जाति बस्तियों के स्कूल परिसरों की सफाई एवं सामुदायिक सुविधाओं का रखरखाव करेंगे। 15 से 25 अप्रैल के बीच समाज के विभिन्न वर्गों के वरिष्ठों के साथ कम से कम 2 सत्रों की जिला स्तरीय एवं मंडल स्तरीय संगोष्ठी का आयोजन होगा। बैठक का संचालन महामंत्री विनय जैन एवं आभार महामंत्री राजू पलैया ने किया।
बनाए संयोजक व सहसंयोजक
वहीं जिलाध्यक्ष जयप्रकाश राजौरिया ने स्थापना दिवस के लिए महामंत्री विनय जैन को संयोजक एंव सह संयोजक उपाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह तोमर, मुलायम सिंह यादव, श्रीमती वंदना भूपेंद्र प्रेमी को बनाया गया जिसकी मॉनिटरिंग पूर्व जिलाध्यक्ष अभय चौधरी करेंगे।वहीं डॉ . भीमराव अंबेडकर जयंती के लिए संयोजक महामंत्री राजू पलैया को एवं सह संयोजक संतोष गोडयाले, गिर्राज व्यास, एवं श्रीमती गिरिजा गर्ग को बनाया गया । जिसकी मॉनिटरिंग पूर्व जिलाध्यक्ष कमल माखीजानी करेंगे ।इस अवसर पर महामंत्री विनोद शर्मा, आनंद स्वरुप, सभापति मनोज तोमर प्रदेश कार्य समिति सदस्य अशोक शर्मा, अशोक जैन, सुमन शर्मा, जिला मीडिया प्रभारी नवीन चौधरी उपस्थित रहे ।

Next Post

नड्डा के पुत्र ने की अंगारेश्वर महादेव में पूजा, दिल्ली के भक्त ने दिए एक लाख

Wed Apr 2 , 2025
उज्जैन: भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के पुत्र हरीश नड्डा ने बुधवार को उज्जैन प्रवास के दौरान प्रसिद्ध श्रीअंगारेश्वर महादेव मंदिर में दर्शन किए व भगवान का पंचामृत अभिषेक पूजन किया। पूजन मंदिर के शासकीय पुजारी पं. मनीष उपाध्याय ने संपन्न कराया। इस दौरान मप्र के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के […]

You May Like