हाइडेलबर्ग सीमेंट में 10 दिवसीय पर्यावरण जागरूकता अभियान का समापन

दमोह। हाइडेलबर्ग सीमेंट इंडिया लिमिटेड, नरसिंहगढ़ प्लांट, दमोह में विश्व पर्यावरण दिवस 2026 के उपलक्ष्य में चलाए गए दस दिवसीय पर्यावरण जागरूकता अभियान का भव्य समापन समारोह सम्पन्न हुआ। यह अभियान यूनिट हेड के नेतृत्व तथा मध्यप्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, सागर के क्षेत्रीय अधिकारी के मार्गदर्शन एवं सहयोग से आयोजित किया गया था।

*‘क्लाइमेट एक्शन’ थीम पर हुए आयोजन*

इस वर्ष अभियान “क्लाइमेट एक्शन” की वैश्विक थीम पर आधारित था। इसके तहत पर्यावरण संरक्षण, सतत विकास व जनभागीदारी को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विभिन्न कार्यक्रम चलाए गए। इनमें वृक्षारोपण अभियान, जागरूकता रैली, चित्रकला, निबंध व क्विज प्रतियोगिताएं, ग्रामीण जनसंपर्क गतिविधियां तथा सामुदायिक सहभागिता कार्यक्रम प्रमुख रहे।

*बच्चों से लेकर जनप्रतिनिधियों ने लिया हिस्सा*

दस दिनों तक चले इस व्यापक अभियान में बच्चों, महिला समूहों, कंपनी के कर्मचारियों, श्रमिकों, ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों एवं विभिन्न शासकीय अधिकारियों ने प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से सहभागिता की। अभियान के अंतर्गत दमोह जिले के विभिन्न गांवों में घर-घर जाकर लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया। प्लांट परिसर में भी बड़े पैमाने पर पौधरोपण किया गया। समापन समारोह में अधिकारियों ने पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए हर व्यक्ति की जिम्मेदारी पर जोर दिया। प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत भी किया गया।

Next Post

पिछोर विधायक प्रीतम लोधी ने रामबाबू गड़रिया पर दिए विवादित बयान पर खेद जताया, जारी किया वीडियो संदेश

Mon Jun 8 , 2026
ग्वालियर। आज सोमवार को शिवपुरी में पिछोर विधायक प्रीतम लोधी ने कुख्यात डकैत रामबाबू गड़रिया को लेकर दिए गए विवादित बयान पर खेद जताया है। बढ़ते विरोध के बीच उन्होंने वीडियो संदेश जारी कर कहा कि उनका उद्देश्य किसी समाज या व्यक्ति की भावनाओं को आहत करना नहीं था और […]

You May Like