बघोड़ा में कच्चे मकान में लगी आग, फायर टीम ने बुझाई

मुलताई। जनपद पंचायत प्रभात पट्टन के ग्राम बघोड़ा में एक ग्रामीण के कच्चे मकान में आग लग गई, नगरपालिका की फायर ब्रिगेड को सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची और आग बुझाई गई। नगरपालिका के फायर कर्मचारी सुमित पूरी ने बताया ग्राम बघोड़ा में ग्रामीण

कैलाश धोटे के कच्चे मकान में रखे भूसे में आग लगने की सूचना मिलने मौके पर पहुंची तथा ग्रामीणों के सहयोग से फायर टीम द्वारा आग बुझाई और मकान को आग की चपेट में आने से बचा लिया। आग बुझाने में फायर ड्राइवर राहुल चंडालिया,

फायरमेन गिरीश पिपले, सुमित पूरी की मुख्य भूमिका रही।

Next Post

समयसार कलश महामंडल विधान में गूंजे मंगल मंत्र, डॉ. विवेक सागर ने बताए जैन दर्शन के चार आधार

Thu Jun 25 , 2026
भोपाल। जैनमति धर्मशाला में आयोजित श्री समयसार कलश महामंडल विधान में श्रद्धा और भक्ति के साथ भगवान जिनेंद्र का अभिषेक कर अष्ट द्रव्य से पूजा-अर्चना की गई। मुमुक्षु मंडल एवं डालचंद कमल श्री बाई ट्रस्ट के तत्वावधान में चल रहे इस अनुष्ठान में डॉ. विवेक सागर (दिल्ली) ने प्रवचन देते […]

You May Like