निजी अस्पताल के कर्मचारियों ने एम्बुलेंस चालक पर किया हमला

जबलपुर: भेड़ाघाट थाना अंतर्गत कूडऩ के पास निजी अस्पताल के कर्मचारियों ने एक एम्बुलेंस चालक को रोककर उस पर बेसबॉल के डंडे से हमला कर दिया। पुलिस के मुताबिक सोमनाथ कुशवाहा निवासी ग्राम महगवां थाना गोटेगांव जिला नरसिंहपुर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि गोटेगांव सरकारी अस्पताल से मरीज लेकर मेडीकल जबलपुर के लिये निकला था।

भेड़ाघाट कूडऩ के पास रात 11:45 बजे एम्बुलेन्स के सामने काले रंग की कार खड़ी हुई तो उसने एम्बुलेंस रोक ली। कार से तरूण, यशवंत उतरे और बेसबॉल के डंडे से उस पर हमला कर दिया। दोनों आरोपी स्मार्ट सिटी अस्पताल जबलपुर में काम करते हैं। कहने लगे कि यदि मरीज लेकर जबलपुर आया तो जान से मार देंगे।

Next Post

पति-पत्नी, पुत्र से मारपीट

Tue Aug 19 , 2025
जबलपुर: सिहोरा थाने में शाहिल निवासी ग्राम दिनारी खम्हरिया ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि बीती रात नौ बजे गांव में राधा कृष्ण मंदिर के सामने मटकी फोड का कार्यक्रम चल रहा था जिसमें उसने मटकी फोड दिया था. इसी बात को लेकर गांव के राहूल विश्वकर्मा ने उसके साथ मारपीट […]

You May Like