पांच ढेरों में रखी मिली 1 हजार क्विंटल धान

जबलपुर:धान उपार्जन में खरीदी केंद्रों पर धांधली होना शुरू हो गई है। जिसमें गोदाम में पहले से धान का संग्रहण और बिचौलिए द्वारा अवैध रूप से धान जमा की जा रही है। जानकारी के अनुसार पाटन तहसील के कैमोरी और नुनसर क्षेत्र में की गई दो अलग-अलग कार्रवाइयों में प्रशासन ने अवैध रूप से संग्रहित कुल 3,440 क्विंटल धान जब्त किया है। पाटन एसडीएम मानवेन्द्र सिंह ने बताया कि शुक्रवार पहुंचे अधिकारियों को पाटन तहसील के ग्राम रोंझा (नुनसर) स्थित कृष्णा वेयरहाउस के निरीक्षण के दौरान वहां पांच ढेरों में 1 हजार क्विंटल धान अवैध रूप से संग्रहित मिली।

जिसके बाद प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए धान को जब्त कर लिया और वेयरहाउस को सील कर दिया है। विदित है कि धान उपार्जन व्यवस्था को पारदर्शी बनाए रखने और बिचौलियों व व्यापारियों को इससे दूर रखने के उद्देश्य से कलेक्टर राघवेन्द्र सिंह के निर्देशानुसार जिले में लगातार कार्रवाई की जा रही है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध भंडारण और उपार्जन व्यवस्था में गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्यवाही की जाएगी।
कैमोरी में रखी मिली 2440 क्विंटल अवैध धान जब्त
इसी प्रकार तहसीलदार कटंगी राजेश कौशिक द्वारा राजस्व निरीक्षक मंडल कटंगी के साथ ग्राम कैमोरी में निरीक्षण के दौरान सुखचैन साहू की खसरा नंबर 142/1 की 2.3 हेक्टेयर भूमि पर लगभग 2,440 क्विंटल धान अवैध रूप से संग्रहित पाया गया। आशंका जताई जा रही थी कि यह धान उपार्जन केंद्र पर विक्रय के लिए रखा गया है। कार्रवाई करते हुए धान को जब्त किया गया तथा पंचनामा तैयार कर इसे भूमि स्वामी कपिल साहू की सुपुर्दगी में सौंपा गया है।

Next Post

न्यूजीलैंड ने अंडर-19 विश्व कप के लिए 15 सदस्यीय टीम की घोषणा की

Sat Dec 20 , 2025
ऑकलैंड, 20 दिसंबर (वार्ता) जिम्बाब्वे और नामीबिया की मेजबानी में होने वाले आईसीसी पुरुष अंडर-19 क्रिकेट विश्व कप 2026 के लिए न्यूजीलैंड ने टॉम जोन्स की अगुवाई वाली 15 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। न्यूजीलैंड क्रिकेट (एनजेडसी) की वेबसाइट के अनुसार ओटागो के ओपनर टॉम जोन्स को टीम […]

You May Like