पार्क में बच्चियों से अश्लील हरकत करते पकड़ा शख्स

नीमच। नीमच के इंदिरा नगर इलाके में एक धार्मिक स्थल के गार्डन में मासूम बच्चियों के साथ छेड़छाड़ करने वाले अधेड़ को लोगों ने रंगे हाथों पकड़ लिया। आरोपी पिछले कई दिनों से बच्चियों को परेशान कर रहा था, जिसे परिजन ने योजना बनाकर पकड़ा और पुलिस के हवाले कर दिया।

गार्डन में खेलने जाने वाली छोटी बच्चियों ने घर पर बताया था कि एक अंकल उनके साथ गंदी हरकतें करते हैं। बच्चियों की बात सुनकर परिजन ने आरोपी को पकडऩे की योजना बनाई। रविवार को जैसे ही आरोपी कुंज बिहारी वहां पहुंचा और अश्लील हरकतें शुरू कीं, पहले से छिपे हुए परिजन और रहवासियों ने उसे घेर लिया।

वीडियो में बच्चियों ने सुनाई आपबीती

इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें डरी हुई बच्चियां आरोपी के सामने ही उसकी करतूतें बता रही हैं। भीड़ के सामने घिरने पर आरोपी ने भी अपनी गलती मान ली। मौके पर पहुंची नीमच सिटी पुलिस उसे थाने ले गई। परिजन का कहना है कि वे बच्चियों की सुरक्षा को लेकर डरे हुए थे, इसलिए सतर्क होकर इसे पकडऩा जरूरी था।

पुलिस ने दर्ज किया पॉक्सो एक्ट

सब इंस्पेक्टर असलम पठान ने बताया कि आरोपी कुंज बिहारी के खिलाफ सोमवार को पॉक्सो एक्ट और छेड़छाड़ की गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की आगे की जांच की जा रही है।

Next Post

विभागीय अधिकारी दिये गये लक्ष्य को समय पर पूर्ण करें: गौरव

Mon Apr 27 , 2026
सिंगरौली। जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत निर्धारित विभागीय लक्ष्यों को समय पर पूरा करें तथा समस्त राजस्व अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रांतर्गत नामांतरण, बंटवारा तथा सीमांकन के प्रकरणों का शत-प्रतिशत निराकरण कर पालन प्रतिवेदन देना सुनिश्चित करें। उक्त आशय के निर्देश कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित समय-सीमा बैठक के दौरान कलेक्टर गौरव बैनल […]

You May Like