
जबलपुर। घमापुर थाना अंतर्गत अपना होटल के सामने सोमवार को युवक की हत्या करने के इरादे से उसे चाकू से गोद दिया गया। गंभीर रूप से घायल को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।
पुलिस के मुताबिक सोमवार को अमन प्रजापति 20 वर्ष निवासी गोपाल होटल घमापुर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसके स्कूल की छुट्टी होने पर अपना होटल के सामने पार्किंग में अपनी गाड़ी लेने के लिये गया था पार्किंग के पास ऐश्वर्य नाहर, अभिषेक के साथ मोटर सायकल लेकर खड़े थे, अभिषेक मोटर सायकल को चलाने के लिये मोटर सायकल में आगे व ऐश्वर्य नाहर पीछे बैठा था जब वह पार्किंग में पहुंचा तो दोनों उसके पास आकर उसका हाथ पकडक़र अपनी मोटर सायकल में बिठाने लगे, उसने उनकी मोटर सायकल में बैठने से मना किया तो ऐश्वर्य नाहर ने जान से मारने की नियत से चाकू से हमलाकर उसे गंभीर चोटें पहुंचा दी और मोटर सायकल में बैठकर दोनों भाग गये।
