उमरिया में दो सड़क हादसे 

दो ट्रकों में भिड़ंत, चार की मौत

मंझगाँव मोड़ में पिता की मौत, पुत्र घायल

 

उमरिया। जिला में सड़क हादसों दिन व दिन बढ़ते जा रहे है और निर्माण एजेंसी के द्वारा बीते लगभग 8 साल में सड़क को पूरा नहीं बना पाई और सड़क हादसों में कई घरों के परिवार सदस्यों को खो दिए। आज सुबह जिले के बिरसिंहपुर पाली में एन एच 43 स्थित ज़ीरो ढाबा के समीप शहडोल की ओर से आ रहे ट्रक एमपी 18 जी ए 3025 और उमरिया की ओर से आ रहे ट्रक एमपी 18 जी ए 5791 की आमने सामने ज़ोरदार टक्कर हो गई जिसमें 3 लोगो की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। मृतको में पार्वती देवी पति गौतम सिंह सैयाम उम्र 47 वर्ष निवासी बढ़ाना थाना पाली, चंपा पिता गौतम सिंह उम्र 22 वर्ष निवासी बढ़ाना, शशि कला पति सुदर्शन सिंह उम्र 45 वर्ष निवासी बेरंग टोला टकटई थाना नौरोजाबाद शामिल है। जबकि चौथे घायल की हालत गंभीर होने के कारण जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया लेकिन इलाज के दौरान सुदर्शन पिता शोभा सिंह गोड की मौत हो गई।

ठेकेदार ने नेशनल हाईवे 43 को बना दिया खतरनाक

उमरिया से शहडोल तक नेशनल हाईवे 43 का कार्य लगभग 8 सालों से चल रहा है पर इन आठ साल में 70 किलोमीटर की सड़क न बन पाना और निर्माण एजेंसी तिरुपति बिल्डिकान प्राइवेट लिमिटेड के ऊपर कार्यवाही न होना बल्कि समय सीमा में लगातार बढ़ोतरी होते रहने से सिस्टम पर कई सवाल खड़े कर रहा है।

सांकेतिक बोर्ड न होने से बढ़ रहे सड़क हादसे

जिले में नेशनल हाईवे 43 में बढ़ते हादसों का सबसे बड़ा कारण सांकेतिक बोर्ड न होना भी है, सांकेतिक बोर्ड से यात्रियों में या आने जाने वाले वाहन सांकेतिक बोर्ड के माध्यम से सड़क के आने वाले खतरनाक वाले स्थान को पहले ही कुछ दूरी से दर्शा देता है पर उमरिया से शहडोल के बीच में कई जगह अंधे मोड है जहां अक्सर ज्यादातर सड़क हादसा होता है, पर यह बोर्ड सड़क के अगल बगल कही नहीं लगा हुआ है।

मृतकों के परिजन को आर्थिक सहायता स्वीकृत

मृतकों के परिजनों को प्रशासन के द्वारा सड़क हादसे के मौके पर पहुंचकर गंभीर व्यक्तियों के उपचार के लिए भी प्रयास किया गया, पाली एस डी एम टी आर नाग ने बताया कि मृतकों के परिवार जनों को सोलेसियम फण्ड से 15-15 हजार की आर्थिक सहायता दी जाएगी।

दूसरा हादसा मझगांव मोड़ में, एक की मौत

आज सुबह से लेकर शाम तक में दूसरा सड़क हादसा हुआ जो कि पाली नगर के व्यापारी नत्थू सोनी जो कि एक छोटी सी मंदिर के समीप नारियल की दुकान चलाकर अपने घर की जिम्मेदारी को चला रहे थे, कुछ काम से अपने बेटे के साथ शहडोल गए हुए थे पर लौटते समय मझगांव मोड़ के पास स्कूटी से सड़क हादसे का शिकार हो गया जिसमें नत्थू सोनी की मौत हो गई और बेटे निकेत को गंभीर चोट होने के कारण शहडोल में उपचार चल रहा है।

Next Post

साइबर अपराधों को लेकर मोरवा में नुक्कड़ नाटक का हुआ आयोजन

Thu Feb 6 , 2025
  साई सैल मंगलम महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं के सहयोग से मोरवा बस स्टैंड समीप आयोजन हुआ नुक्कड़ सभा नवभारत न्यूज सिंगरौली 6 फरवरी। साइबर अपराधों पर अंकुश लगाने और इसके प्रति लोगों में जागरूकता लाने के उद्देश्य से मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा चलाये जा रहे विशेष अभियान सेल्फ क्लिक अंतर्गत मोरवा […]

You May Like