इंदौर:भोलाराम उस्ताद मार्ग पर किराए पर ली गई थार वापस न लौटाने पर एक युवक के खिलाफ वाहन हड़पने की धाराओं में केस दर्ज किया है.भंवरकुआं थाने में शिवप्रताप रघुवंशी ने शिकायत दी कि वह अपनी थार एमपी 09 एजेड 0414 को 24 घंटे के लिए पाँच हजार रुपए किराए पर देने को तैयार हुआ था.
युवक शिवांग तिवारी ने गाड़ी लेकर जाने के बाद निर्धारित समय पर न तो वाहन लौटाया और न ही किराया दिया. शिकायतकर्ता ने पुलिस को यह भी बताया कि आरोपित का मोबाइल नंबर लगातार बंद आ रहा है और वह 19 नवंबर से गाड़ी वापस नहीं कर रहा. पुलिस ने मामले में प्रकरण दर्ज कर वाहन की तलाश शुरू कर दी है.
