अनिमेष कुजूर 200 मी सेमीफ़ाइनल के लिए क्वालिफ़ाई

ग्लासगो, 29 जुलाई (वार्ता) भारत के अनिमेष कुजूर ने अपनी हीट जीतकर और ओवरऑल स्टैंडिंग में सातवें स्थान पर रहकर राष्ट्रमंडल खेलों में पुरुषों के 200 मी सेमीफ़ाइनल के लिए क्वालिफ़ाई किया।
भारतीय नेशनल रिकॉर्ड होल्डर ने सीज़न के बेस्ट 20.46 सेकंड के साथ अपनी हीट जीती और अब वह गुरुवार को सेमीफ़ाइनल के लिए ट्रैक पर वापसी करेंगे।

अनिमेष कुजूर ने 200 मी हीट जीतने के बाद कहा, “मैंने सिर्फ सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करने के लिए खुद को तैयार किया। सेमीफाइनल में, मुझे अपना बेस्ट देना होगा। कोई दूसरा ऑप्शन नहीं है।”
उन्होंने आगे कहा, “यह पहली बार है जब मैं इस ट्रैक पर कदम रख रहा हूं, और यह बहुत अच्छा लगा। और मुझे ऐसा लग रहा है कि मैं उड़ने वाला हूं। मैं सेमीफाइनल में उड़ने वाला हूं।”

.....

Next Post

आईपीएस प्रशिक्षु अधिकारियों को डीजीपी ने दिए ईमानदारी और निष्पक्षता के मंत्र

Wed Jul 29 , 2026
भोपाल। पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा ने बुधवार को भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के प्रशिक्षु अधिकारियों से कहा कि वे अपने पूरे सेवा जीवन में ईमानदारी, निष्पक्षता और जनविश्वास को सर्वोच्च प्राथमिकता दें तथा आधुनिक तकनीक को प्रभावी पुलिसिंग का माध्यम बनाएं। उन्होंने यह बात पुलिस मुख्यालय में सरदार वल्लभभाई पटेल […]

You May Like