पेंशन कार्ड बनाने का झांसा देकर 3.80 लाख की ठगी

जबलपुर। कोतवाली थाना अंतर्गत जगदंबा कॉलोनी निवासी एक सेवानिवृत्त कर्मचारी को पेंशन कार्ड बनाने का झांसा देकर साइबर ठग ने 3.80 लाख रूपए की चपत लगा दी। पुलिस ने रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिकसोमवार को विजय कुमार तिवारी 76 वर्ष निवासी जगदंबा कालोनी जानकी नगर थाना कोतवाली ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह कस्टम एण्ड सेन्ट्रल एक्साइज विभाग इंदौर से सेवानिवृत्त है, सुबह लगभग 9 से 10 बजे के बीच मोबाइल में फेसबुक एवं यूट्यूब देख रहा था फेसबुक पर विज्ञापन दिखा जिसमें सीनियर सिटीजन पेंशनर कार्ड के विषय में बताया गया। कार्ड से होने वाले लाभ एवं मेडिकल शॉपिंग में होने वाले डिस्काउण्ट के विषय में जानकारी दी गई थी। एक अज्ञात व्यक्ति मोबाइल नंबर धारक ने स्वयं को यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के पेंशनर कार्ड यूनिट से होना बताते हुये उसे कॉल किया। आईसीआईसीआई बैंक पेंशनर कार्ड बनाने का झांसा दिया। इसी बीच उसका मोबाइल हैक कर खाते से कुल 3 लाख 80 हजार रुपये निकाल लिए गए।

इनके खातों से भी उड़ी रकम

कोतवाली थाना अंतर्गत चेरीताल निवासी निशा रैदास को साइबर ठग ने ग्रो इंडिया कम्पनी में जॉब देने के नाम पर 31 हजार रूपये की रकम हड़प ली । इसके अलावा अधारताल थाना अंतर्गत न्यू कंचनपुर निवासी सुजाता विश्वकर्मा के खाते से 35 हजार 249 रूपये साइबर ठग ने उड़ा लिए।

गुमे एटीएम कार्ड से निकले हजारों

गढ़ा थाना अंतर्गत गुजराती कॉलोनी निवासी अभिषेक तिवारी का गत दिवस पर्स गिर गया था जिसमें2 एटीएम, आधारकार्ड, पेनकार्ड, ड्रायविंग लायसेंस, वोटरआईडी, रखे हुये थे। अज्ञात व्यक्ति ने उसके दस्तावेज एवं एटीएम कार्ड उठा लिये और एटीएम कार्ड से चोरी कर कुल 18 हजार 800 रूपये निकाल लिये हैं।

Next Post

गुरुओं की धरती पर नशे के सौदागर बर्दाश्त नहीं होंगे- नायब सैनी

Mon Sep 21 , 2026
जलालाबाद 21 सितंबर (वार्ता) हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि गुरुओं की पावन धरती पंजाब पर नशे के सौदागरों को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने पंजाब को नशामुक्त बनाने का संकल्प लिया है। उन्होंने कहा […]

You May Like