सांसद खेल महोत्सव में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी सम्मानित

रीवा। रीवा और मऊगंज जिले में सांसद खेल महोत्सव का समापन हो गया है, जिसमें ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों की खेल प्रतिभाओं ने अपना दमखम दिखाया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की खेलो इंडिया और फिट इंडिया पहल से प्रेरित इस महोत्सव का सभी विधानसभा क्षेत्रों में किया गया. समापन समारोह के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाडिय़ों और टीमों को अतिथियों द्वारा पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया गया. इस महोत्सव ने विंध्य क्षेत्र के युवाओं को एक ऐसा मंच प्रदान किया जहाँ वे अपनी नैसर्गिक क्षमताओं का प्रदर्शन कर सकें. खेल महोत्सव में अभूतपूर्व जनभागीदारी देखने को मिली. पूरे आयोजन के दौरान दोनों जिलों से कुल 63 हजार खिलाडिय़ों ने अपना पंजीयन कराया. मऊगंज जिले में कुल 1150 खिलाड़ी फाइनलिस्ट के रूप में उभरे, जिन्हें उनकी उत्कृष्ट उपलब्धि के लिए पुरस्कृत किया गया. वहीं रीवा जिले में लगभग 1600 खिलाडिय़ों ने फाइनल तक का सफर तय किया और पुरस्कार प्राप्त किए. विजेताओं को पदक, प्रमाण पत्र और खेल किट वितरित कर सम्मानित किया गया मंडल स्तर से शुरू हुई यह प्रतिस्पर्धाएं ब्लॉक स्तर से होते हुए जिला स्तर के रोमांचक फाइनल तक पहुँचीं, जिसमें ग्रामीण अंचलों की प्रतिभाओं ने अपनी खेल कुशलता का लोहा मनवाया. स्पोर्ट्स काम्पलेक्स में सांसद खेल महोत्सव के समापन के अवसर पर सांसद रीवा जनार्दन मिश्र, विधायक गुढ़ नागेंद्र सिंह, विधायक मनगवां नरेंद्र प्रजापति, तथागत मिश्र कबीर उपस्थित रहे.

Next Post

वर्क फ्रॉम होम का लालच देकर महिला से की ऑनलाइन ठगी

Sat Dec 27 , 2025
इंदौर. घर बैठे कमाई का झांसा देकर ठगी करने का एक और मामला सामने आया है. ठग ने फोन पर वर्क फ्रॉम होम का ऑफर देकर महिला से खाते में रुपए डलवा लिए और बाद में संपर्क तोड़ दिया.   बाणगंगा थाना क्षेत्र में वर्क फ्रॉम होम के नाम पर […]

You May Like