सीहोर:कलेक्टर बालागुरू के की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई. जिसमें निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण ढंग से किए जाएं तथा निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के लिए प्रभावी प्रयास सुनिश्चित किए जाएं.कलेक्टर ने कहा कि जो निर्माण कार्य पूर्ण हो चुके हैं, उन्हें हैंडओवर किया जाए.
इससे पूर्व संबंधित विभाग यह सुनिश्चित करें कि निर्माण से जुड़े सभी कार्य पूर्ण हो चुके हों और भवन अथवा संरचना उपयोग के लिए पूरी तरह तैयार हो. कलेक्टर ने कहा कि निर्माण कार्यों के दौरान अन्य विभागों की संपत्ति को स्थिति में क्षति न पहुंचे, इसका ध्यान रखा जाए. यदि कार्य के दौरान किसी संपत्ति को नुकसान होता है, तो उसकी तत्काल मरम्मत कराई जाए, ताकि आमजन को किसी प्रकार की परेशानी न हो. उन्होंने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता एवं समय-सीमा की लगातार निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए.
