बेरूत, 14 मई (वार्ता) लेबनान के सरीफा कस्बे में स्थित एज़्ज़ेद्दीन आवासीय परियोजना पर गुरुवार तड़के हुए इजरायली हवाई हमले में दो लोगों की मौत हो गयी। नेशनल न्यूज एजेंसी की एक रिपोर्ट के अनुसार, अल-रिसाला स्काउट्स की नागरिक सुरक्षा टीम ने पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी आवासीय इमारत के मलबे से दोनों मृतकों के शव बाहर निकाले। इस बीच, एनएनए ने बताया कि हिज़्बुल्ला के ड्रोन हमले में गुरुवार को कई इजरायली नागरिक घायल हो गए। यह हमला ऐसे समय हुआ जब वाशिंगटन में अमेरिका की मध्यस्थता में इजरायल और लेबनान के बीच वार्ता शुरू होने वाली थी। इजरायली सेना ने बयान जारी कर कहा, “कुछ समय पहले हिजबुल्ला द्वारा छोड़ा गया विस्फोटक ड्रोन इजरायल-लेबनान सीमा के निकट इजरायली क्षेत्र में गिरा।” सेना के अनुसार हमले में कई इजरायली नागरिक घायल हुए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।
Next Post
होर्मुज जलडमरूमध्य खुला रहना चाहिए, अमेरिका-चीन ने जताई सहमति : व्हाइट हाउस
Thu May 14 , 2026
बीजिंग/वाशिंगटन, 14 मई (वार्ता) अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने यहां आयोजित शिखर वार्ता के दौरान इस बात पर सहमति जताई कि पश्चिम एशिया में संघर्ष के कारण बंद हुआ होर्मुज जलडमरूमध्य खुला रहना चाहिए। व्हाइट हाउस ने गुरुवार को जारी बयान में कहा […]

You May Like
-
5 months ago
गरजा बुल्डोजर, 60 दुकानें ध्वस्त
