सिंधिया ट्रस्ट के गोपाल मंदिर में भी आरती का समय बदल गया

उज्जैन. सिंधिया ट्रस्ट के प्रसिद्ध द्वारकाधीश गोपाल मंदिर में भी ठंड के दिनों में भगवान की दिनचर्या में बदलाव किया गया है। वहीं शीत से बचाने के लिए भगवान को शृंगार में अब ऊनी वस्त्र पहनाए जा रहे हैं तो भोग में मौसम के अनुरूप गरम सामग्री ही परोसी जा रही है। गोपाल मंदिर के पुजारी पवन शर्मा ने बताया कि यहां उत्पन्ना एकादशी पर्व से भगवान की दिनचर्या परिवर्तित होती है। परंपरा अनुसार अब प्रतिदिन भगवान को ऊनी वस्त्र धारण कराए जाएंगे तो आरतियों के समय में भी परिवर्तन कर दिया गया है। भोग में गरम दूध आदि कई तरह के घी व गुड़ से निर्मित पकवान अर्पित किए जा रहे हैं। जैसे-जैसे ठंडी बढ़ेगी गर्माहट के लिए और भी जतन किए जाएंगे। कई मंदिरों में सिगड़ी का उपयोग भी किया जाता है। गोपाल मंदिर में अब रोज की आरती का समय कांकड़ आरती सुबह 5.30 बजे, मंगला आरती सुबह 6 बजे, राजभोग आरती सुबह 10.30 बजे और मध्यान्ह शयन दोपहर 12 बजे होगा। संध्या आरती शाम 6.30 बजे और शयन आरती रात्रि 8.15 बजे से 8.30 बजे तक संपन्न की जाएगी। ठंड के अलावा इन आरतियों के समय में परिवर्तन हो जाता है।

Next Post

बिरसा मुंडा जयंती पर दो बंदी रिहा

Sat Nov 15 , 2025
उज्जैन। बिरसा मुंडा की 150 वी जयंती शनिवार को राष्ट्रीय जनजाति गौरव दिवस के रूप में मनाई जा रही है। प्रदेश सरकार ने इस बार जनजाति गौरव दिवस पर प्रदेश की जेल से आजीवन कारावास की सजा काट रहे बंदियों को समय से पहले रिहाई का निर्णय लिया है। केंद्रीय […]

You May Like