दर्दनाक हादसा: अनियंत्रित थार नहर में गिरी, महिला की मौत, जांच में जुटी पुलिस

ग्रेटर नोएडा, 27 जुलाई (वार्ता) उत्तर प्रदेश में ग्रेटर नोएडा के दनकौर क्षेत्र में रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई। दनकौर थाना क्षेत्र के ग्राम भट्टा पुलिया के पास एक थार कार अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।

पुलिस ने सोमवार को घटना की जानकारी दी उन्होंने बताया कि,डॉयल-112 के माध्यम से सूचना मिली कि ग्राम भट्टा पुलिया के पास एक थार गाड़ी नहर में गिर गई है। सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से वाहन में फंसी महिला को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद महिला को मृत घोषित कर दिया।

प्रारंभिक जांच में पता चला कि थार गाड़ी में मोहित पुत्र घनेन्द्र, निवासी ग्राम भट्टा, थाना दनकौर, अपनी पत्नी रीना (उम्र लगभग 31 वर्ष) के साथ गांव भट्टा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान किसी कारणवश वाहन अनियंत्रित होकर नहर में गिर गया, जिससे यह हादसा हुआ।

पुलिस ने मृतका के शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है। मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई भी जारी है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना स्थल पर शांति व्यवस्था पूरी तरह सामान्य है और जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Next Post

पॉच वाहनों पर सत्तर हजार रूपये का जुर्माना

Mon Jul 27 , 2026
सिंगरौली ।जिला परिवहन अधिकारी विक्रम सिंह राठौर के द्वारा आज मोरवा में वाहनों की चेकिंग की गई, जहां पॉच वाहनों से 70 हजार रूपये का जुर्माना वसूल किया गया है। जानकारी के अनुसार तीन वाहनों के पास मौके पर वैध दस्तावेज नही था और परिवहन विभाग के दिशा-निर्देशो का पालन […]

You May Like