पॉच वाहनों पर सत्तर हजार रूपये का जुर्माना

सिंगरौली ।जिला परिवहन अधिकारी विक्रम सिंह राठौर के द्वारा आज मोरवा में वाहनों की चेकिंग की गई, जहां पॉच वाहनों से 70 हजार रूपये का जुर्माना वसूल किया गया है। जानकारी के अनुसार तीन वाहनों के पास मौके पर वैध दस्तावेज नही था और परिवहन विभाग के दिशा-निर्देशो का पालन करते नही पाए गये। आरटीओ की टीम ने दर्जनों वाहनों की जांच किया, जिसमें पॉच वाहन अवैध संचालित पाए गये। आरटीओ ने कहा है कि वाहनों पर सघन जांच अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Next Post

दिल्ली के कुछ इलाकों में बारिश, यातायात बाधित

Mon Jul 27 , 2026
नयी दिल्ली, 27 जुलाई (वार्ता) दिल्ली के कई इलाकों में सोमवार शाम को हुई बारिश के कारण सड़कों पर गाड़ियों की रफ्तार धीमी पड़ गई। शाम को दफ्तरों से छुट्टी के समय हुई इस बारिश की वजह से घर लौट रहे लोगों को कुछ परेशानियां भी उठानी पड़ी।बारिश के कारण […]

You May Like