
जबलपुर। कांग्रेस अध्यक्ष जितेन्द्र पटवारी उर्फ जीतू के खिलाफ एफआईआर के विरोध में कांग्रेस ने एसपी ऑफिस का घेराव कर दिया, मौके पर पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच तीखी झड़प हुई। कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी करते हुए गिरफ्तारी दी।
शहर (जिला) कांग्रेस कमेटी, अध्यक्ष सौरभ नाटी शर्मा ने बताया की प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी पर सरकार के दबाव में झूठी और बेबुनियाद एफ आई आर दर्ज की गई है। यह न केवल विपक्ष की आवाज़ को दबाने का प्रयास है, बल्कि लोकतंत्र पर सीधा हमला है। इस अलोकतांत्रिक कृत्य के विरोध में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार, पूरे मध्यप्रदेश में प्रत्येक जिले में पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा गया। इसी तारतम्य में एसपी कार्यालय, जबलपुर का घेराव किया गया। यदि एफआईआर वापस नहीं ली गई तो राज्यभर में उग्र आंदोलन किया जाएगा।
