
जबलपुर। गोराबाजार पहलवान बाबा का मंदिर हटाने कैंट बोर्ड अमला पहुंचा लेकिन स्थानीय जनों ने कार्यवाही का विरोध शुरू कर दिया। उनका कहना रहा कि उक्त जमीन कैंट बोर्ड की नहीं है, वह मंदिर को नहीं तोड़ सकते हैं। मामले को लेकर काफी गहमा गहमी का माहौल निर्मित हो गया। कार्रवाई के विरोध की खबर कैंट बोर्ड अध्यक्ष ब्रिगेडियर दिनेश कुमार झांगू तक पहुंची। मामले को तूल पकता देख अमले को वापस लौटना पड़ा।
