शिवपुरी: शिवपुरी माधव टाइगर रिजर्व की आवारा मादा टाइगर को टाइगर रिजर्व का जंगल पंसद नही आ रहा है। इस मादा टाइगर के कदम जंगल में नही रूक रहे है।बांधवगढ़ से रेस्क्यू कर लाई गई यह बाघिन जंगल की गहराइयों में जाने के बजाय गांवों के आसपास के खेतों में घूम रही है, जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। यह बाघिन सुरवाया क्षेत्र के सरदारपुरा और खुटैला गांव के बीच करीब एक किलोमीटर के दायरे में डेरा डाले हुए है।
बीते रोज वह दिन भर वह खुटैला गांव के एक खेत की मेढ़ पर बैठी रही और शाम होते ही सरदारपुरा गांव की सीमा में दाखिल हो गई थी। आज शुक्रवार को भी उसका मूवमेंट सुरवाया क्षेत्र के सरदारपुरा और खुटैला गांव के बीच देखा जा रहा है।आम तौर पर टाइगर पर किसी एक खास स्थान पर अपनी टेरिटरी बनता है लेकिन यह बांधवगढ़ की आवारा मादा टाइगर अपनी टेरिटरी बनाने के मूड में नहीं है।
यह पूरे टाइगर रिजर्व पर कब्जा करना चाहती है और अपनी दहशत फैलाना चाहती है इस कारण ही मानव बस्तियों के समीप भ्रमण रही है,यह मादा टाइगर पिछले 4 दिनों से लगातार सुरवाया क्षेत्र में देखी जा रही है। इसकी इस क्षेत्र में उपस्थित होने के कारण क्षेत्र में भय का माहौल है। हालांकि वन विभाग की ट्रेकिंग टीम टाइगर पर नजर बनाए हुए है।
