कान्हा के रिसोर्ट में टेक्नीशियन की संदिग्ध मौत, परिजनों ने बम्हनी में किया चक्काजाम 

मंडला। कान्हा नेशनल पार्क स्थित महिंद्रा रिसोर्ट में कार्यरत एक टेक्नीशियन की शनिवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक रिसोर्ट परिसर में जहरीली दवाइयों के छिड़काव का कार्य करता था। बताया गया कि तबीयत बिगड़ने पर उसे पहले मोचा अस्पताल ले जाया गया, जहां प्रारंभिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने बम्हनी बंजर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रेफर कर दिया।अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने जांच के बाद युवक को मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना मिलते ही परिजन आक्रोशित हो उठे और शव को ले जाने से इनकार कर दिया। उनका आरोप है कि रिसोर्ट प्रबंधन की ओर से किसी भी प्रकार की आर्थिक सहायता या जवाब नहीं दिया गया।गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बम्हनी बंजर के सामने सड़क पर चक्काजाम कर दिया, जिससे आवागमन पूरी तरह ठप हो गया। मौके पर पुलिस बल तैनात किया गया है और लोगों को समझाने का प्रयास जारी है। खबर लिखे जाने तक स्थिति तनावपूर्ण थी और सड़क बंद रही।

Next Post

डीसीए सीधी ने सीरीज में बनाई अजेय बढ़त, सिंगरौली को 8 विकेट से हराया

Sat Oct 25 , 2025
सीधी। जिला क्रिकेट संघ (DCA) सीधी और विंध्यनगर सिंगरौली के बीच खेले जा रहे तीन मैचों की रोमांचक सीरीज में सीधी ने लगातार दूसरा मुकाबला जीतकर 2-0 की अजय बढ़त बना ली है। आज खेले गए दूसरे मैच में सिंगरौली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया, लेकिन […]

You May Like