
सागर। पुलिस कंट्रोल रूम सागर में कार्यवाहक सहायक उप निरीक्षक दिनेश कुमार गुरु एवं कार्यवाहक प्रधान आरक्षक बाला प्रसाद कटारे के सेवानिवृत्ति उपरांत भावभीनी विदाई दी गई। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बीना डॉ. संजीव उइके एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सागर लोकेश कुमार सिन्हा द्वारा अधिकारियों को शाल-श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर उनके दीर्घकालीन उत्कृष्ट सेवाकाल की सराहना की गई। डॉ. उइके ने कहा कि “पुलिस सेवा केवल एक नौकरी नहीं, बल्कि समाज के प्रति समर्पण का माध्यम है। लोकेश कुमार सिन्हा ने कहा कि “सेवानिवृत्ति जीवन का एक महत्वपूर्ण पड़ाव है, परंतु आपके अनुभव एवं सेवाएं सदैव विभाग के लिए मार्गदर्शक रहेंगी।इस अवसर पर शहर के थाना प्रभारी रक्षित निरीक्षक शम नीतेश वायकर सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
