डीसीए सीधी ने सीरीज में बनाई अजेय बढ़त, सिंगरौली को 8 विकेट से हराया

सीधी। जिला क्रिकेट संघ (DCA) सीधी और विंध्यनगर सिंगरौली के बीच खेले जा रहे तीन मैचों की रोमांचक सीरीज में सीधी ने लगातार दूसरा मुकाबला जीतकर 2-0 की अजय बढ़त बना ली है।

आज खेले गए दूसरे मैच में सिंगरौली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया, लेकिन सीधी के धारदार गेंदबाजों के सामने सिंगरौली की पूरी टीम 22.4 ओवर में मात्र 82 रनों पर सिमट गई। सिंगरौली की ओर से कान्हा पांडे ने 31 गेंदों पर 21 रन तथा आयुष ने तेज खेलते हुए 14 रन बनाए। सीधी की ओर से शानदार गेंदबाजी करते हुए दिव्यांश सिंह ने दो विकेट चटकाए और विरोधी टीम पर दबाव बनाए रखा।

लक्ष्य का पीछा करते हुए सीधी की टीम ने 15 ओवर में केवल दो विकेट के नुकसान पर 85 रन बनाकर मैच 8 विकेट से अपने नाम कर लिया। सीधी की ओर से एम.डी. हुसैन ने नाबाद 23 गेंदों पर 22 रन और कार्तिकेय सिंह ने 25 गेंदों पर 17 रन की उपयोगी पारी खेली। सिंगरौली की ओर से आदर्श ने दो विकेट झटके।

मैच में अपने शानदार प्रदर्शन के लिए दिव्यांश सिंह को “मैन ऑफ द मैच” घोषित किया गया।

इस मैच के मुख्य अतिथि के रूप में सीधी जिले के वरिष्ठ समाजसेवी एवं अधिवक्ता एडवोकेट चंद्र मोहन गुप्ता, कन्हैया टेंट हाउस के संचालक रोहन सिंह, समाजसेवी कौशलेंद्र सिंह, प्रोफेसर राकेश सिंह, मंगल पांडे और शिवानंद राय मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

सीधी की इस जीत के साथ अब टीम ने सीरीज में 2-0 की अजय बढ़त बना ली है और तीसरे मैच में क्लीन स्वीप करने का लक्ष्य रखा है।

Next Post

रोटरी डायग्नोस्टिक सेंटर का उद्घाटन: अब जटिल स्वास्थ्य जांचें सस्ती, सुलभ और तेज होंगी

Sat Oct 25 , 2025
सागर। रोटरी क्लब सागर द्वारा संचालित संभाग के अत्याधुनिक रोटरी डायग्नोस्टिक सेंटर का शुभारंभ पंचायत एवं ग्रामीण विकास तथा श्रम मंत्री प्रह्लाद पटेल एवं खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि मंत्री श्री पटेल ने कहा कि रोटरी क्लब […]

You May Like