तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने 27 उम्मीदवारों की सूची जारी की

नयी दिल्ली, 03 अप्रैल (वार्ता) कांग्रेस ने तमिलनाडु विधानसभा के लिए शुक्रवार को प्रदेश अध्यक्ष के सेल्वपेरुठन्गे सहित 27 उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए। कांग्रेस ने 234 सदस्यों वाली तमिलनाडु विधानसभा के लिए जिन उम्मीदवारों की सूची जारी की है उसमें पूर्व विधायक के. सेल्वापेरुन्थगई तथा ए. एम. मुनिरत्नम भी शामिल हैं।

पार्टी महासचिव केसी वेणुगोपाल ने यह जानकारी देते हुए बताया कि कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति ने इन उम्मीदवारों के नाम का चयन किया है। कांग्रेस का राज्य विधानसभा चुनाव के लिए सत्तारुढ़ द्रमुक के साथ गठबंधन है। तमिलनाडु विधानसभा के लिए इस बार एक ही चरण में 23 अप्रैल को मतदान होगा और चुनाव के नतीजे 04 मई को घोषित होंगे।

Next Post

पुरानी रंजिश में कलाई काटने वाला हमलावर चढ़ा पुलिस के हत्थे, डिजिटल पेमेंट ने खोला राज

Fri Apr 3 , 2026
बैतूल। जिले के चोपना थाना क्षेत्र में हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा कर दिया है। प्रारंभ में यह मामला अज्ञात नकाबपोश द्वारा किए गए हमले का था, जिसे तकनीकी साक्ष्यों और पूछताछ […]

You May Like