पेड़ धरती का श्रृंगार, इंदौर में मां की बगिया अभियान से हरियाली का संकल्प

इंदौर: नगर निगम के सतत पौधरोपण अभियान के तहत नायता मुंडला में 5100 पौधे लगाकर एक पेड़ मां के नाम उद्यान एवं मां की बगिया की शुरुआत की गई. केंद्रीय विधि मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने पौधारोपण करते हुए वृक्षों को धरती मां का श्रृंगार बताया और कहा कि पेड़ हमें विनम्रता सिखाते हैं, क्योंकि वे पत्थर खाने पर भी फल देते हैं और बिना अपेक्षा सभी को छाया व ऑक्सीजन प्रदान करते हैं।

आने वाले समय में यहां 11 हजार से अधिक फलदार व छायादार वृक्ष लगाए जाएंगे. विधायक मधु वर्मा ने इसे जनआंदोलन बताया. इस अवसर पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि इंदौर ने विगत वर्ष 51 लाख पौधारोपण का लक्ष्य पूरा कर गिनीज बुक में नाम दर्ज कराया था. इस वर्ष भी 51 लाख वृक्ष लगाने का संकल्प लिया गया है. अब तक मां की बगिया के तहत लगभग 5 लाख वृक्ष लगाए जा चुके हैं. कार्यक्रम में विधायक रमेश मेंदोला सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि व नागरिक उपस्थित रहे.

Next Post

पीएनजी ज्वेलर्स के स्टोर का इंदौर में शुभारंभ, फिल्म अभिनेत्री माधुरी दीक्षित ने किया उद्घाटन

Sun Aug 24 , 2025
  इंदौर: महाराष्ट्र में 192 साल पुरानी विरासत के साथ भरोसेमंद और प्रतिष्ठित आभूषण ब्रांडों में से एक पीएनजी ज्वेलर्स ने शनिवार को इंदौर में अपने पहले स्टोर का भव्य शुभारंभ किया. इसके साथ ही पीएनजी ज्वैलर्स ने अपने मूल राज्य के बाहर खुदरा विस्तार की शुरुआत की. यह नया […]

You May Like

मनोरंजन