हनुमना में तेज आंधी बारिश में उड़े टीन-टप्पर, धराशाई हुई विद्युत लाइन और गिरे पेड़

रीवा: मऊगंज जिले के हनुमना क्षेत्र में तेज आधी के साथ बारिश हुई. जिसके चलते घरो के टीन टप्पर उड़ कर सडक़ पर आ गये. विद्युत लाइने क्षतिग्रस्त हुई तो वही कई पेड़ धराशाई हो गए. विद्युत लाइन टूटने से हनुमना नगर सहित दर्जन भर से अधिक गांवो की विद्युत सप्लाई चौपट हो गई. दोपहर से नगर में ब्लैक आउट रहा, देर रात तक विद्युत सप्लाई बहाल नही हो सकी.

गौरतलब है कि इस समय समूचे जिले में भीषण गर्मी पड़ रही है. हालत यह है कि एसी-कूलर तक काम नही कर रहे है. मई के प्रथम सप्ताह तक गर्मी का असर नही था लेकिन दूसरे सप्ताह शुरू होते ही भीषण गर्मी का दौर शुरू हआ है. तापमान 43 डिग्री के ऊपर पहुंच चुका है. रविवार को दिन भर धूप रही और दोपहर बाद अचानक बादल आ गये. रीवा शहर में आधी बारिश तो नही हुई लेकिन बादल छाये रहे. दिन का अधिकतम तापमान 42.6 डिग्री रहा.

रात का न्यूनतम तापमान 29 डिग्री आका गया. मौसम विभाग की माने तो अभी नौतपा में गर्मी और बढ़ेगी और तापमान 45 डिग्री तक पहुंच सकता है. भीषण गर्मी के बीच हनुमना में दोपहर 3 बजे तेज आंधी के साथ झमाझम बारिश हुई. आंधी इतनी तेज थी कि घरो में लगे टीन टप्पर उड़ कर सडक़ पर आ गये और कई पेड़ धराशाई हो गये. विद्युत लाइन में पेड़ गिरने के कारण विद्युत आपूर्ति ठप्प हो गई, दोपहर से विद्युत सप्लाई बंद है.

हनुमना नगर में जहा ब्लैकआउट है वही दर्जन भर से अधिक गांवो में विद्युत आपूर्ति ठप्प है. विभाग का कहना है कि कई जगह बिजली के पोल टूट गये है और तार भी क्षतिग्रस्त हुए है. जिसके कारण मरम्मत के बाद ही विद्युत सप्लाई बहाल हो सकेगी. हनुमना क्षेत्र में आंधी का सबसे ज्यादा असर रहा. कई पेड़ सडक़ पर गिर गये जिसकी वजह से आवागमन प्रभावित रहा.

Next Post

राशन लेने जा रहे युवक को बस ने कुचला

Mon May 19 , 2025
शिवपुरी: जिले के अमोला थाना क्षेत्र के एनएच-27 पर सोमवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ। अमोलपठा निवासी शिवदयाल पाल की शिवम् ट्रेवल्स की बस से कुचलने से मौत हो गई। शिवदयाल पाल घर का राशन लेने हाईवे किनारे कुशवाह होटल के पास स्थित दुकान जा रहे थे। हाईवे क्रॉस करते […]

You May Like