इंदौर:आज मेट्रो स्टेशन के विरोध में मल्हारगंज के व्यापारियों ने धरना दिया. धरना देने का मुख्य कारण मंत्री की घोषणा के बावजूद मेट्रो अधिकारियों द्वारा काम किया जा रहा है. खास बात यह है कि मेट्रो स्टेशन के कारण क्षेत्र के 42 मकान प्रभावित हो रहे है.आज सुबह मल्हारगंज छोटा गणपति क्षेत्र के व्यापारियों ने मेट्रो स्टेशन बनाए जाने के विरोध में धरना प्रदर्शन किया.
व्यापारियों का कहना था कि नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय घोषणा कर चुके है कि मेट्रो स्टेशन नहीं बनेगा. इसके बावजूद मेट्रो के अधिकारी तानाशाही पूर्वक यहां काम शुरू कर चुके है. धरने का नेतृत्व कर रहे व्यापारी एसोसिएशन के शेखर गिरी ने बताया कि मंत्री की घोषणा का पालन नही किया जा रहा है.
मंत्री ने सुभाष मार्ग पर पुलिस लाइन के पास जगह होने के और वहां स्टेशन बनाने में कोई समस्या नहीं है. इसका सर्वे, सीमांकन और अन्य संभावना की पूरी जानकारी शासन स्तर पर हो चुकी है. इसके बावजूद मेट्रो रेल विभाग यहां स्टेशन बनाने पर आमादा है. धरने में क्षेत्र के पूर्व विधायक और कवि सत्यनारायण सत्तन, प्रभावित व्यापारी एवं मकान मालिक शामिल थे.
