चना एवं मसूर का पंजीयन 16 मार्च तक, जिले के सभी 84 गेहूं पंजीयन केन्द्रों पर ही होगा पंजीयन

राजगढ़/ब्यावरा। समर्थन मूल्य पर चना एवं मसूर फसल के उपार्जन हेतु किसान पंजीयन की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है.

कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा के निर्देशन में रबी वर्ष 2025-26 (विपणन वर्ष 2026-27) की नीति के अनुसार समर्थन मूल्य पर चना एवं मसूर फसल के उपार्जन हेतु किसान पंजीयन कार्य 16 मार्च तक किया जाएगा.

जिले में कुल 84 गेहूं पंजीयन केन्द्रों का चयन किया गया है. इन सभी केन्द्रों पर गेहूं के साथ-साथ चना एवं मसूर फसल के पंजीयन की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी. किसान भाई निर्धारित अवधि में संबंधित पंजीयन केन्द्र पर आवश्यक दस्तावेजों सहित उपस्थित होकर अपना पंजीयन करवा सकते है.

कलेक्टर डॉ. मिश्रा ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए है कि पंजीयन कार्य पारदर्शी एवं सुव्यवस्थित रूप से संपन्न कराया जाए तथा किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो.

 

Next Post

आर्मी कर्मी पर जानलेवा हमला, गला दबाया

Tue Feb 24 , 2026
जबलपुर:गोराबाजार के अंतर्गत तिलहरी निवासी एक आर्मी फार्मासिस्ट पर सरेराह बदमाशों ने हमला कर दिया। आरोपियों ने पुरानी रंजिश के चलते न्यायालय में चल रहे केस को वापस लेने का दबाव बनाया और इनकार करने पर लोहे की रॉड व पत्थरों से हमला कर घायल कर दिया। इसके बाद गला […]

You May Like

मनोरंजन