आर्मी कर्मी पर जानलेवा हमला, गला दबाया

जबलपुर:गोराबाजार के अंतर्गत तिलहरी निवासी एक आर्मी फार्मासिस्ट पर सरेराह बदमाशों ने हमला कर दिया। आरोपियों ने पुरानी रंजिश के चलते न्यायालय में चल रहे केस को वापस लेने का दबाव बनाया और इनकार करने पर लोहे की रॉड व पत्थरों से हमला कर घायल कर दिया। इसके बाद गला भी दबाया। पुलिस ने रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर लिया है।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार संत जलाराम बाबू नगर तिलहरी निवासी रीतेश कुमार शिवहरे ने बताया कि वे एमएच आर्मी में फार्मेसी के पद पर कार्यरत हैं।

जब वे बिलहरी स्थित बड़े हनुमान मंदिर के पास अपने बच्चे के लिए गुब्बारे खरीद रहे थे, तभी एक्टिवा सवार आरोपी माहिम राय और सोनू राय वहां पहुंचे। दोनों आरोपियों ने आते ही अभद्रता शुरू कर दी और कोर्ट केस वापस न लेने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी। माहिम राय ने रीतेश का कॉलर पकडक़र उन्हें गाड़ी से नीचे गिरा दिया, जिसके बाद सोनू राय ने लोहे की रॉड से हमला कर दिया। हमले में रीतेश के दाहिने हाथ के पंजे में गंभीर चोट आई है। वहीं माहिम राय ने पत्थर मारकर उनके चेहरे को लहूलुहान कर दिया और गला दबाकर जान से मारने की कोशिश की।
चैन भी हुई गायब
मौके पर मौजूद राहुल पिल्ले और अन्य स्थानीय लोगों ने बीच-बचाव कर रीतेश की जान बचाई, जिसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गए। झूमाझपटी के दौरान पीडि़त के गले की सोने की चैन भी कहीं गिर गई है। गोराबाजार पुलिस ने आर्मी कर्मी की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर लिया है और फरार आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

Next Post

बादलों की गडग़ड़ाहट के साथ हुई बूंदाबांदी

Tue Feb 24 , 2026
सतना : पिछले कुछ दिनों से चटख धूप खिलने और तापमान चढऩे के जारी क्रम के बीच सोमवार को मौसम ने अचानक करवट ले ली. शहर में जहां बादलों की गडग़ड़ाहट के साथ बूंदाबांदी देखने को मिली. वहीं जिले के कुछ हिस्से में मध्यम बारिश भी हुई. मौसम कार्यालय से […]

You May Like

मनोरंजन