सीहोर. विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य पुनर्वास संस्थान द्वारा जिला जेल में मानसिक स्वास्थ्य जागरुकता कार्यशाला आयोजित की गई. इस दौरान जेल में निरुद्ध बंदियों को मानसिक स्वास्थ्य के महत्व से अवगत कराते हुए तनाव, नशे की लत और क्रोध जैसी समस्याओं से निपटने के उपाय बताए गए. साथ ही मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी विभिन्न समस्याओं और उनके प्रभावी प्रबंधन के संबंध में जानकारी दी गई. कार्यक्रम में डॉ. अखिलेश कुमार शुक्ला, डॉ. नित्यानंद एस, कर्ण प्रिया, साक्षी चौधरी, उप जेल अधीक्षक दिलीप नायक आदि उपस्थित थे.
