सीहोर. महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर दि ऑक्सफोर्ड हा.से. स्कूल में नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत मद्य निषेध सप्ताह मनाया गया. इस अवसर पर विद्यार्थियों को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करने पोस्टर मेकिंग, निबंध लेखन, भाषण, स्लोगन लेखन, क्विज, वाद-विवाद, नुक्कड़ नाटक एवं जागरूकता गीत जैसी विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता के दौरान विद्यार्थियों ने नशामुक्त समाज के निर्माण का संदेश दिया. जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं में द ऑक्सफोर्ड हायर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों ने सर्वाधिक पुरस्कार प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। वहीं, विद्यालय के बैंड ग्रुप के विद्यार्थियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया गया. विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर संस्था अध्यक्ष एड. जॉली कुरियन, प्राचार्या डॉ. बीना जे. कुरियन एवं समस्त शिक्षकगण ने विद्यार्थियों को बधाई दी.
