धबोटी में फिर हिंसक जीव की आहट, किया शिकार

नवभारत न्यूज
सीहोर  बीते छह दिन से खामोश वन्य प्राणी की एक बार फिर आहट नजदीकी ग्राम धबोटी में देखी गई है. बीती रात एक ग्रामीण की गाय का हिंसक जीव ने शिकार लिया है. रविवार को वन विभाग के अमले ने मौके का निरीक्षण किया और आसपास पगमार्क भी तलाशे, लेकिन फिलहाल उन्हें कोई निशान नहीं मिले. वन विभाग ने ग्रामीणों को सतर्क रहने व रात में अकेले बाहर नहीं निकलने की हिदायत दी है.

बीते कुछ दिन से शहर क्षेत्र व आसपास के ग्रामों में हिंसक वन्यजीव की उपस्थिति का अहसास हो रहा है. जहांगीरपुरा, धबोटी के बाद सीहोर जिला मुख्यालय के दशहरा बाग, इंदौर नाका क्षेत्र और मुरली रोड के पास भी वन विभाग के अमले को बाघ के पगमार्क मिले थे. काफी तलाश करने के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं था. लगभग छह दिन से यह खबर शांत थी कि बीती रात धबोटी में एक बार फिर गाय का शिकार होने से सनसनी फैल गई. बताया जाता है कि ग्रामवासी राजेश वर्मा की गाय को जंगली जानवर ने मार दिया और उसके शरीर का बड़ा हिस्सा नोच लिया. रविवार सुबह जब ग्रामीणों ने गाय का शव देखा तो तुरंत वन विभाग को सूचना दी.

मौके पर पहुंचे डिप्टी रेंजर विजय कसोटिया बीटगार्ड रविन्द्र श्रीवास्तव व अमले ने घटनस्थल व आसपास के जंगल का निरीक्षण कर पगमार्क तलाशे, लेकिन हिंसक वन्य जीव के पगमार्क नहीं मिले . वन विभाग ने ग्रामीणों को रात में अकेले निकलने व जंगल जाने से मना किया है. नतीजतन शाम का अंधेरा घिरने के साथ ही ग्रामीण अपने घरों में दुबकने को मजबूर हो गए हैं.

 

Next Post

लाड़ली बहनाओं को आत्मनिर्भर बनाना लक्ष्य

Mon Oct 12 , 2026
नवभारत न्यूज आष्टा  ग्राम सिद्दिकगंज मंडल में लाड़ली बहना योजना की सभी उन लाड़ली बहनाओं का विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने सम्मान किया. भाजपा द्वारा महिला सशक्तिकरण एवं नारी सम्मान को लेकर चलाए जा रहे अनेकों कार्यक्रमों,कार्यों की कड़ी में आज बहनों का सम्मान किया गया. इस अवसर पर कार्यक्रम को […]

You May Like

Play sound