ईरान से संवर्धित यूरेनियम बाहर नहीं ले जाया जाएगाः बघाई

तेहरान, 18 जून (स्पूतनिक/वार्ता) ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बघाई ने कहा है कि ईरान अपनी इस बात पर कायम है कि देश से संवर्धित यूरेनियम बाहर नहीं ले जाया जाएगा।

श्री बघाई ने ईरानी टेलीविज़न पर कहा, “हमने शुरू से ही कहा है कि संवर्धित सामग्री देश से बाहर नहीं ले जाई जाएगी। एक विकल्प ईरान के भीतर ही इसकी सांद्रता कम करना (डाउन-ब्लेंडिंग) है। यह कोई नया विकल्प नहीं है।”

उनका यह बयान संघर्ष खत्म करने के लिए अमेरिका के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर की घोषणा के बाद दिया। उम्मीद है कि इसके बाद ईरान के परमाणु कार्यक्रम और ईरान पर लगे प्रतिबंधों को लेकर बातचीत होगी। ईरानी समाचार एजेंसी आईआरएनए ने एमओयू का हवाला देते हुए बताया कि अमेरिका अंतिम समझौते के 30 दिनों के भीतर ईरान से सटे इलाकों से अपने सैनिक हटा लेगा और तब तक अतिरिक्त बल तैनात नहीं करेगा। समझौते के चौथे पैराग्राफ में लिखा है, “अमेरिका अंतिम समझौते पर हस्ताक्षर के 30 दिनों के भीतर ईरान से सटे इलाकों से सैनिक हटाने का भी वादा करता है।”

साथ ही, दस्तावेज़ के नौवें पैराग्राफ के अनुसार, समझौते पर हस्ताक्षर के बाद अमेरिका इस क्षेत्र में अतिरिक्त बल नहीं भेजेगा।

 

 

Next Post

मोहना हाइवे पर बाइक सवार को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मारी, दो घायल

Thu Jun 18 , 2026
ग्वालियर: शिवपुरी मोहना हाइवे पर एक बाइक सवार को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार व्यक्ति ओर उसके साथ बैठा 5 साल का मासूम बच्चा बाइक समेत ज़मीन पर गिर पड़े। दोनों घायल हो गये। बच्चे के पिता के हाथ में चोट आई और खून बहने […]

You May Like