जबलपुर: गढ़ा व अधारताल थाना क्षेत्र में हुई चाकूबाजी में दो युवक घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने दोनों ही मामलों में एफआईआर दर्ज कर ली है।गढ़ा पुलिस ने बताया कि लोकेश सोलंकी 30 वर्ष निवासी छुई खदान गढ़ा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 17-12-25 की रात वह पीली बिल्डिंग से पैदल अपने किराये के मकान छुई खदान जा रहा था.
पटैल आटा चक्की के पास कुलिया में अज्ञात लड़के जिनकी उम्र लगभग 20-22 वर्ष होगी खड़े थे, दोनों लड़के उससे शराब पीने के लिये एक हजार रूपये मांगने लगे, उसने रूपये देने से मना किया तो दोनों लड़के उसके साथ गाली गलौज करते हुये हाथ मुक्कों से मारपीट करने लगे एक लड़के ने छोटी चाकू से हमलाकर उसके दाहिने जांघ में चोट पहुॅचा दी। दोनों जान से मारने की धमकी देते हुये भाग गये।
इसी प्रकार अधारताल पुलिस ने बताया कि शैलेन्द्र सिंह ठाकुर 36 वर्ष निवासी कंचनपुर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी पानी पाउच की फैक्ट्री है। मित्र मोह. फिरोज अंसारी निवासी अहमद नगर कटरा से मिलने जा रहा था रास्ते में अम्बेडकर जी की मूर्ति से थौड़ा आगे पहुॅचा वहां पर मोह. कलीम, तनवीर एवं जावेद अख्तर मिले जो उससे शराब पीने के लिये एक हजार रूपये मांगने लगे, उसने रूपये देने से मना किया, इसी बात पर उसके साथ गाली गलौज करने लगे, गालियां देने से मना करने पर हाथ मुक्कों से मारपीट करने लगे जावेद अख्तर ने चाकू से हमलाकर वायें हाथ के पंजे में चोट पहुॅचा दी तथा तीनों जान से मारने की धमकी देते हुये भाग गये।
