इटारसी। नगर पालिका द्वारा संचालित रेन बसेरा की व्यवस्थाओं का आज पार्षद अमित विश्वास एवं कुंदन गौर ने संयुक्त रूप से निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान दोनों जनप्रतिनिधियों ने बरसात के मौसम में रात्रि विश्राम करने वाले लोगों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए विशेष दिशा-निर्देश दिए।
दोनों पार्षदों ने रेन बसेरा की साफ-सफाई, छत की सीलन, बिस्तरों की स्थिति, शौचालय व पीने के पानी की व्यवस्था की समीक्षा करते हुए नगर पालिका कर्मचारियों जगदीश पटेल एवं कमल कांत बड़गोती को आवश्यक सुधार कार्य तत्परता से करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर पार्षद अमित विश्वास ने कहा कि “मानवता की सेवा ही सच्ची राजनीति है और प्रेम बसेरा जैसी व्यवस्थाओं को मजबूत करना हमारी प्राथमिकता है।” वहीं कुंदन गौर ने कहा कि “बरसात के मौसम में कोई भी बेघर व्यक्ति असुरक्षित महसूस न करे, यही हमारा उद्देश्य है।”
