इंदौर: खुडैल क्षेत्र के दुधिया गांव में बिजली तार लगाने को लेकर विवाद बढ़ गया। आरोपियों ने महिला से मारपीट कर धमकी दी, जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है।पुलिस के अनुसार दुधिया में रहने वाली 41 वर्षीय टमाबाई जाट की शिकायत पर पुलिस ने शेखर, सुनीता, सोनू, सपना और लक्ष्मी के खिलाफ केस दर्ज किया है। घटना फरियादी के घर के सामने हुई।
आरोप है कि बिजली तार लगाने की बात को लेकर आरोपियों ने गाली गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर डंडे से मारपीट की, जिससे महिला के दोनों पैरों और घुटनों में चोट आई। इसके साथ ही आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी। घटना के बाद महिला थाने पहुंची, जहां देर रात मामला दर्ज किया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
